सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अभिचार कर्म में अघोर तंत्र की पुतली विद्या का प्रयोग

तन्त्र में पुतली प्रयोग क्या है? इस रहस्यमय विद्या पर कुछ प्रकाश डालिए।
 जो ज्ञात न हो, वह रहस्य होता है। परन्तु; इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण होते है। सूत्रों एवं नियमों का ज्ञान न होने के कारण आधुनिक वैज्ञानिक जगत इसे अंधी आस्था कहता है और सामान्य आदमी कालाजादू । सामान्य तांत्रिकों और तंत्र ओझाओं को इस विद्या की अन्दूरनी बातों का ज्ञात नहीं होता, इसलिए तामझाम दिखाकर भयादोहन करते है। यह विद्या इतनी सरल नहीं है।सभी कुछ जानने के बाद भी इसे करने के लिए जिस साहस और विश्वास की जरूरत होती है; वह सामान्य साधकों के भी वश क रोग नहीं है। उसपर तांत्रिक क्षेत्र के विस्तृत ज्ञान की भी आवश्यकता होती है। यह एक अविगुप्त विद्या है और महाकाल , देवी एवं अघोरपंथ के गुप्त साधकों के पास पाई जाती है। इस पर मैंने प्रयोग किये थे। एक- दो पीड़ितों का निदान भी किया था। इस पर ‘जी न्यूज चैनल’ के ‘काल – कपाल-महाकाल’ में एक निदान को शूट करके दिखाया भी गया था।
अघोरपंथ के एक जंगलवासी साधक से इस विद्या को सीखने के लिए पहली बार मुझे ज्योतिष की भी शिक्षा उससे लेनी पड़ी थी। यह विद्या इस प्रकार है –
पुतली विद्या का स्वरुप और विधि प्रक्रिया
इसी प्रकार की एक विद्या अफ्रीका में भी ‘वुडु विद्या’ के नाम से चर्चा में रही है ; पर उसकी प्रकिया मुझे ज्ञात नहीं है। हमने अघोरपंथ की प्रक्रिया को सिद्ध करके देखा था। यह एक विद्या है और केवल विनाशक नहीं है। इससे दूर बैठकर किसी भी स्त्री-पुरुष के गंभीर लाइलाज रोगों की भी चिकित्सा की जा सकती है और इसका उपयोग वशीकरण, मोहन, स्तम्भन से लेकर मारण कार्यों तक किया जा सकता है।
पहला चरण – शत्रु के नक्षत्र का ज्ञान करना।
दूसरा चरण – साध्य के नक्षत्र वृक्ष, उसके बाल या अधोवस्त्र, काली मिट्टी का सात बार जल में घोलकर कपड़े से छने पानी में बैठी मिट्टी, चिता या साध्य के प्रयोग की वस्तु को जलाकर की गयी राख, नमक (सेंधा), सोंठ, पीपल , काली मिर्च , रसोई की कालिख , लहसुन , हिंग, गेरू, पीली सरसों , काली सरसों, ईख का रस या गुड़ , नीम की छाल का पिष्ठ आदि वस्तुओं का कर्म के अनुसार चयन किया जाता है। इसके बाद उड़द के आटे से पुतली का निर्माण होता है। बालों से बाल एवं रोमों की स्थापना की स्थापना की जाती है।
तीसरा चरण – यह पुतली नक्षत्रों के चारों चरणों के अनुसार अलग अलग होती है यानी 27×4 = 108 प्रकार की। इन सबकीलम्बाई अलग – अलग होती है (गुप्त)
चौथा चरण – पुतली की जो भी लम्बाई हो, उसके सिर से गर्दन का हिस्सा भाग , कमर से कंधों अक हिस्सा – 4 भाग एवं कमर से नीचे का हिस्सा उभाग होता है।
कर्म विधि
  1. सबसे कठिन इसकी विधि प्रकिया है। राध्य की लग्न या चन्द्र राशि, से अशुभ कर्मों के लिए अष्टम और शुभ कर्मों के लिए पंचम भाव की स्थिति का प्रयोग किया जाता है। अशुभ कर्मों में जब अष्टम भाव (लग्न राशि में) दुर्बल और पंचम भाव बली होता है।
  2. इसके अतिरक्ति समयकाल की राशि को भी इसी के अनुरूप चुना जाता है।
  3. प्रत्येक स्त्री/पुरुष के शरीर में अमृत स्थान एवं विष- स्थान होते हैं। इनकी गति और व्याप्ति भी महीने के 30 दिन में चन्द्र तिथि के अनुसार भिन्न-भिन्न होती है। पुरुष एवं नारी में यह स्थिति विपरीत क्रम में होती है। कर्म के अनुसार इसका भी चयन करना होता है।
प्राण – प्रतिष्ठा
इसके बाद इस पुतली की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। इसकी एक अलग प्रकिया है।
इसके बाद क्रियात्मक और हवन आदि
प्राण प्रतिष्ठा के बाद वशीकरण , आकर्षण , विद्वेषण , स्तम्भन , उच्चाटन और मारण की क्रियाएं शुभाशुभ भेद से तिथि , आकल, राशि-साध्य का शुभाशुभ काल आदि देखकर किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार विषयोग , मृत्यु योग, शूल योग, कंटक योग आदि अशुभ और इसी प्रकार शुभ योगों का चयन करके क्रिया की जाती है।
यह एक जटिल तंत्र क्रिया है। इन सारी क्रियाओं को करने में महीनों का वक्त लगता है।
होता क्या है?
किसी भी व्यक्ति के बाल, दांत आदि शरीर से अलग होकर तुरंत निष्क्रिय नहीं होते। ये 90 दिनों तक तो अपने आप ऊर्जा का उत्पादन करते रहते है और यह ऊर्जा उस व्यक्ति के शरीर की ऊर्जा के पॉजिटिव होती है। इसका रिसीवर केवल उस व्यक्ति का शरीर होता है। पुतली को छेदने, काटने , तपाने , द्रव्य में डालने आदि का प्रभाव उस स्त्री/ पुरुष पर होता है शक्तिशाली होता है। वह पृथ्वी पर कहीं भी हो, उसको प्रभावित करती है।
निदान
यदि कोई व्यक्ति स्त्री या पुरुष इससे पीड़ित है। कहीं कोई ऐसी तन्त्र क्रिया किया करता है, तो उसे ढूंढना और पुतली को नष्ट करना असम्भव है। इसके द्वारा तेज दर्द, सुई चुभने या भाला मारने जैसी पीड़ा , काटने – चीरने जैसी पीड़ा , ज्वर , उन्माद आदि भयानक रूप ले लेता है। जब तक पुतली पर अत्याचार होता रहेगा , पीड़ित भी पीड़ित रहेगा। कोई उपचार कारगर नहीं होगा। जो लोग इस विद्या को जानते मिले, उनका निदान एक मात्र था; पुतली ढूंढ कर नष्ट करो।
पर इसका एक निदान और भी रूप में पूर्णतया संभव है, जिसको मैंने करने जी न्यूज चैनल वालों दिखाया था। जप पीड़ित है, उसका पूरा ऊर्जा समीकरण ही बदल दो। वह उस पुतली की तरंगों का नेगेटिव रहेगा ही नहीं और वे अपने टारगेट को ढूंढती ही रह जाएगी।
कितने विस्मय की बात है। मिसाइलों , मोबाइल फोन, रेडियो सिग्नल , विभिन्न प्रकार के सेंसरों में इन्ही तरंगों की क्रियाएं होती है और सूत्र भी यही होता है; पर जब इस प्रकार की क्रियाओं की बात होती है; व्यक्ति इसे या तो चमत्कार समझ लेता है या काला जादू। हम लाख समझाएं लोग मानने के लिए तैयार नहीं कि यह कोई जादू नहीं है, इनमें भी वैज्ञानिक सूत्र ही काम करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...