सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना

भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना            

                                           
ऊपरी बाधा निवारण उपाय- आपने कभी किसी के मुंह से तो सुना ही होगा कि अमुक व्यक्ति प्रेतबाधा से ग्रसित है | यह भी हो सकता है कि आपने कही पढ़ा हो | आपके मन में प्रश्न भी उठते होगें कि ऊपरी बाधा क्या होती है ? ..इस से क्या-क्या परेशानी होती है ? .. इसके लक्षण क्या होते हैं ? ..इससे कैसे बचा जा सकता है ? तो आपकी जानकारी के लिए हम आप को बता दे कि यह कुछ अदृश्य शक्तियां होती है | यह शक्तियां कमजोर ग्रह वाले व्यक्ति को  ज्याद प्रभावित करती है | इसके साथ ही साथ हम आपको यहाँ ऊपरी बाधा निवारण हेतु उपाय भी दरअसल यह शक्तियां जिन्हें हम भूत-प्रेत के नाम से जानते हैं असीम शक्तियों की मालिक होते हैं | उनकी जातियां भी अलग-अलग होती है | इन्हें प्रेत ,भूत ,चुड़ैल ,डाकिनी आदि नामों से भी पुकारा जाता है | इनकी सृष्टि कैसे होती है यह भी प्रश्न विचारणीय है | असल में  सृष्टि में जिसकी उत्पत्ति हुई है  उसका नष्ट होना भी निश्चित है | इसके बाद वह वापस उत्पन्न होता है और यह चक्र चलता रहता है | अगर इस प्रक्रिया से अलग कुछ होता है तो भूत प्रेत की उत्पत्ति होती है |
अब प्रश्न यह उठता है कि इन से ग्रसित व्यक्ति के लक्षण क्या होते हैं ? चलिए यह भी हम आपको बता दें —
# प्रेत पीड़ा से ग्रसित व्यक्ति रोता है | चीखता चिल्लाता है और इधर उधर भी भागता है | वह कर्कश वाणी बोलता है | उसे किसी  की बात नहीं सुननी | वह सांस भी तीव्र स्वर से लेता है |
पिशाच पीड़ा से पीड़ित व्यक्ति कटु शब्दों का प्रयोग करता है | वह कमजोर हो जाता है | उसके शरीर से दुर्गंध आती है | वह बहुत ही गंदा रहता है | ऐसा व्यक्ति नगां होने से भी नहीं घबड़ाता | वह अचानक से कभी कभी रोने लगता है | इन्हें एकांत पसंद है |
# चुड़ैल पीड़ा से व्यथित व्यक्ति हमेशा मुस्कुराता है | इन्हें मांस खाना पसंद होता
है |
# भूत पीड़ा से पीड़ित व्यक्ति गजब शक्ति का मालिक हो जाता है | उसकी आंखें लाल वर्ण की हो जाती | शरीर में कंपन होता है | ऐसा व्यक्ति विक्षिप्त व्यक्ति की तरह बात करता है |
जादू, टोना या भूत प्रेत बाधा से ग्रसित लोगों का जीवन दुखमय हो जाता है | अत: इसलिए इसका निवारण अत्यंत ही जरूर है | यहां पर हम आपके भूत प्रेत भगाने के उपाय बताने जा रहे हैं | ऊपरी बाधा निवारण  उपायों को आजमाने से इन बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है | ये उपाय हैं–
१) घोड़े के खुर का नख अश्विनी नक्षत्र में ले कर रखें | भूत प्रेत भगाने के लिए इसे अग्नि में डाल कर रोगी को धूनी दे दे |
२) दो सफेद अपराजिता तथा जावित्री के पत्ते का रस बना लें | डाकिनी -शाकिनी की बाधा दूर करने के लिए शनिवार या मंगलवार को इस रस का नस्य ले ले |
३) श्री बजरंगबली की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठकर आस्था, पवित्रता और विश्वास के साथ भोजपत्र पर लाल रंग की स्याही या लाल चंदन से निम्नलिखित मंत्र लिखकर रोगी को ताबीज में धारण करा दे | मंत्र है -”ओम् हां हीं हूं हौं ह: सकल भूतप्रेत दमनाय स्वाहा |”
४) एक अन्य मंत्र है-”ओम ह्वीं क्लीं कंकाल कपालिनी कुंडबरी आडंबरी भंकार घ: घ: |” रविवार के दिन नीम की पत्ती वाली टहनी से इस मंत्र को पढ़ते हुए भूत प्रेत ग्रसित व्यक्ति को झाड़ा लगाए | इसके साथ ही साथ नीम की सूखी पत्तियों की धुनी दे | इससे इस कष्ट से निवारण मिल जाएगा |
५) ८ काली मिर्ची के दाने और ८ तुलसी पत्ते रविवार के दिन पवित्र होकर कपड़े में लपेटकर रोगी के गले में धारण कराने से प्रेत बाधा से अवश्य मुक्ति मिलती है |
६) कमलगट्टा,काली मिर्ची, इंद्रवारुणी का पकाफल ले ले | इन सबको गाय के मूत्र में पीसकर सूंघने से भूत आदि की बाधा दूर होती है |
७) पुष्य नक्षत्र में सफेद घुँघची की जड़ को बालक के गले में बाँधने से डाकिनी से मुक्ति निलती है |
८) ज्येष्ठ नक्षत्र में अनार का बांदा घर के दरवाजे पर बांधने से बाधा दूर होती है |
९) मिश्री, दूध, घी,शहद. रक्तचंदन इन सबको मिलाकर पिलाने से भी प्रेत बाधा से मुक्ति पाई जा सकती है |
१०) बिनौला, गोखरू, गोरखमुंडी इन तीनों को पीसे गाय का मूत्र में | अब रोगी को उसका धुँआ दे |
११) लहसुन के पानी में हींग को पीसकर रोगी के नाक में सूघांने से भूत-प्रेत का प्रभाव दूर होता है | इसे आंखों में काजल की तरह भी लगाया जा सकता है |
१२) रात को सोते वक्त रोगी के सिरहाने एक लोटा पानी रखें | सुबह उठकर इस पानी को रोगी के सिर से सात बार उतार कर घर से दूर किसी पीपल के वृक्ष में डालें | पूरे ७ दिन तक इस क्रिया को बिना किसी रूकावट के करें |
१३) मुर्गी का अंडा और एक पाव बाँकला रोगी के सिर से सात वार उतार कर उसे किसी दरिया में डाल दें | यह क्रिया रात को होनी चाहिए |
१४) एक पाव दही, लगभग ३०० ग्राम साबुत चावल, सवा गज कोरा सफेद कपड़ा में बाँध कर किसी मिट्टी की हंडिया में रखे | अब इसे रोगी के ऊपर से सात बार उतार कर घर से बहुत दूर किसी सुनसान स्थान पर मिट्टी खोदकर गाड़ दें |
१५) सवा गज लाल कपड़ा, १ किलो तिल, १ किलो चावल, चांदी का ₹१ ले | सभी सामानों को किसी हांडी में डालकर रोगी का उतारा करें | इसके बाद हांडी को बहते दरिया के किनारे रख दें |
** अब हम आपको भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना के बारे में बतलाने जा रहे हैं | भूत प्रेत सिद्धि मंत्र– “ह्वैं हूं प्रेत प्रेतेश्वर आगच्छ आगच्छ  प्रत्यक्ष दर्शय दर्शय फट |” रात को ११बजे के बाद शमशान में दक्षिण दिशा की तरफ काले वस्त्र और आसन के साथ यह क्रिया करें | इस क्रिया में एक मिट्टी का दिया, काजल ,चावल, सरसों का तेल ले |  सफेद वस्त्र पर काले काजल से पुरुष की आकृति बनाए | वस्त्र को चावल के ऊपर स्थापित करें | आकृति में हृदय पर प्रेत सिद्धि गोलक स्थापित करें और उसे देखते हुए मंत्र का जाप करें | साधना समाप्ति के बाद गरीबों में लड्डू बांटे और सफेद वस्त्र और जो सामग्री बची हुई है उसे जल में प्रहावित कर दे |






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...