सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लौंग से वशीकरण के टोटके उपाय

लौंग वशीकरण के टोटके उपाय का प्रयोग कर किसी को भी अपने वश में किया जा सकता है| प्रायः हम सभी के घरों की रसोई में पाया जाने वाला लौंग दरअसल एक चमत्कारी वस्तु है|  यह विशेष प्रकार के एक सदाबहार पेड़ की सूखी हुई कली है| अपने देश में इसका उपयोग बहुतायत में होता है| गरम मसाले का अभिन्न अंग माना जाने वाला लौंग कभी अतिथियों के सत्कार में भोजन उपरांत सुपारी के साथ दिया जाता है, तो कभी यूं ही किसी व्यंजन में पीस कर मिला दिया जाता है| इसकी खुशबू इतनी तीक्ष्ण होती है कि भोजन का स्वाद ही बदल जाता है| तंत्र विद्या में इसका उपयोग वशीकरण, कीलन आदि के लिए किया जाता है| अक्सर घर परिवार में बुजूर्ग कहते हुए सुने जाते हैं कि फलाने की बहू ने उसे लौंग पढ़कर खिला दिया है, इसलिए उसके अलावा किसी और की बात उसे समझ ही नहीं आती| वस्तुतः लौंग की तीक्ष्ण खुशबू, गरम तासीर के कारण उसे तंत्र विद्या में वशीकरण हेतु सबसे बेहतर माना जाता है|
Long Se Vashikaran Ke Totke
Long Se Vashikaran Ke Totke
लौंग से तीव्र वशीकरण:-
जब सभी उपाय असफल रह जाते हैं तब जाकर इंसान वशीकरण उपाय के बारे में सोचता है| लौंग सरलता से उपलब्ध वस्तु है, तथा इसका परिणाम भी त्वरित होता है| इसलिए लौंग से किया गया वासिकरण तीव्र माना जाता है| नीचे लौंग की सहायता से किए जाने वाले  कुछ प्रमुख उपाय दिये गए हैं| जब अन्य कोई चारा न रहे तभी इनका उपयोग करें-
  • शनिवार की मध्य रात्रि को एकांत कक्ष में भूमि पर आसन बिछाकर बैठ जाएँ| अब सात लौंग अपनी मुट्ठी में लेकर जिस इंसान को वशीभूत करना हो उसका इक्कीस बार नाम उच्चारित करते हुए प्रत्येक बार उस पर फूँक मारे| अगले दिन यानि रविवार को सातों लौंग आग में जला दें| यह क्रिया अगले सात शनिवारों तक दोहराएँ| ऐसा करने से लक्षित व्यक्ति वशीभूत हो जाता है|
  • शुक्ल पक्ष में रविवार के दिन चार लौंग लें तथा उसे कुछ देर अपने उन अंगो से लगाकर रखें जहां पसीना निकलता हो| बाद में उसे सुखाकर चूर्ण बनाकर रख लें| जिसे अपने वश में करना हो उसे पेय अथवा भोज्य पदार्थ में मिलाकर संबन्धित व्यक्ति को खिला दें| वह फौरन आपके वश में आ जाएगा|
  • किसी नदी अथवा तालाब के तट पर पान के पत्ते में चार लौंग लपेटकर मुंह में रख लें और चुभलाएँ और पानी में सांस रोककर डुबकी लगाएँ तथा निम्नलिखित शाबर मंत्र का पाठ 11 बार करें –
जल की जोगिन, नाम पताली, जंह माइ भेजूँ/ उसपे लाग/
सोते उठते चैन न पावे/ हमरा मुख देखे जागे भाग/
अब पानी से बाहर निकलकर लौंग मुंह से निकालकर सुखा लें तथा जिसे वश में करना हो उसी किसी भी विधि से यह लौंग खिला दें|
लौंग के टोटके:-
वशीकरण के अलावा जीवन की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी लौंग का उपयोग किया जा सकता है| कुछ प्रमुख टोटकों का विवरण इस प्रकार है –
  • नित्य हनुमान जी की पूजा के बाद कच्ची घाणी सरसो के तेल में लौंग मिलाकर दीपक जलाएँ तथा आरती करें| इससे घर की आर्थिक समस्या दूर होती है तथा कभी अनिष्ट नहीं होता है|
  • कई बार परिस्थितिवश हमें ऐसा काम भी करना पड़ता है जिसमे हमारी मर्जी शामिल नहीं होती है| यह अत्यंत तकलीफदेह स्थिति होती है| इससे बचने के लिए एकल फूल वाली लौंग और कपूर मिलाकर भस्म बना लें तथा दो- तीन दिन चुटकी में भर कर खा लें| इस क्रिया से आप उस बेमन के काम से छुटकारा पा जाएंगे|
  • यदि हर शुभ काम में अडचने आ रही हों तो एक पीला नींबू लेकर उसमे चार लौंग चुभोकर गाड़ दें तथा इक्कीस बार ओम हनुमते नमः मंत्र का जाप करते हुए घर से निकले| सभी बाधाएँ अपने आप दूर हो जाएंगी|
  • प्रत्येक शनिवार तेल में दो तीन लौंग डालकर दीपक जलाएँ तथा घर के सबसे अंधेरे हिस्से में रख दें| इसकी सहयता से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है|
लौंग के घरेलू नुस्खे/फायदे/उपयोग:-
एक नन्हा सा लौंग आपके घर का महत्वपूर्ण डाक्टर हो सकता है| इसका उपयोग देखते हुए कहा जा सकता है – देखन में छोटन लगे घाव करे गंभीर| यह अलग बात है कि लौंग घाव देता नहीं बल्कि उन्हें भरने में मदद करता है| इसके कुछ घरेलू नुस्खे निम्नलिखित हैं –
  • यदि दाँतो में तेज दर्द हो तो एक लौंग मुंह में दबाकर रख लेना चाहिए| दर्द अत्यधिक तेज हो तो लौंग के तेल को रुई के फाहे में डालकर दर्द वाले हिस्से पर लगाकर कुछ देर सो जाएँ| उठने पर राहत महसूस होगी| इसके इसी गुण की वजह से वर्तमान में अधिकांश टूथपेस्टों मे लौंग इस्तेमाल किया जाता है|
  • साँसो से बदबू आती हो तो रसायनिक माउथ फ्रेशनर की जगह एक लौंग मुंह में रख लें| साँसों में ताजगी महसूस होगी|
  • यदि को जहरीला कीड़ा काट ले तो उस स्थान पर रुई के फाहे से लौंग का तेल लगाएँ| फौरन आराम मिलेगा|
  • कई लोगों को बसों या ट्रेन में सफर के दौरान उल्टी होने लगती है| ऐसी स्थिति में मुंह में लौंग रख लें| उल्टी नहीं होगी|
  • सिर में तेज दर्द हो रहा हो तो लौंग को पानी मिलाकर पीस लें, तथा अपने सिर और कनपटी पर लगाएँ| इससे सिर दर्द में आराम मिलता है|
  • नासूर के कारण तकलीफ हो तो उस पर लौंग तथा हल्दी एक साथ पीसकर लगाएँ|
  • एक एक लौंग प्रतिदिन खाने से मुंह में ज्यादा बनता है, इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है|
  • ताजा बने किसी जख्म पर लौंग पीसकर लगा देने से घाव जल्दी भरता है, क्योंकि इसमे एंटीबायोटिक वाले गुण होते हैं|
  • भोजन के बाद सिर्फ एक लौंग मुंह में रखने से रोग प्रतिरोधी क्षमता में वृद्धि होती है, दाँत स्वस्थ रहते हैं|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना मंत्र

भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना मंत्र, आधुनिकता के इस दौर में भी भूत प्रेत, पिशाच, जिन्न और बेताल की अदृश्य शक्तियों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। यह सदियों से इंसान के जीवन में किसी न किसी रूप में बना रहा है। इसका उपयोग वशीकरण के लिए होता आया है। चाहे वह वशीकरण स्त्री-पुरुष के निजी संबंधों में सुधार को लेकर हो, या फिर दूसरे किस्म की बाधाओं को दूर करने के लिए हो। भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना मंत्र हिदूं और मुस्लिम तंत्र विद्या में इसके मंत्र साधना के कई उपाए बताए गए हैं। वैदिक अनुष्ठान हों या फिर तंत्र-मंत्र की कठिन साधनाएं, उनके जरिए भूत प्रेत या पिशाच की सम्मोहन शक्ति हासिल की जाती है। विभिन्न तरह की साधनाओं में परी साधना, कर्ण पिशाचिनी साधना, किंकरी साधना, बेताल साधना, वीर साधना, डाकिनी साधना मुख्य हैं, जिनके बताए गए आवश्यक विधान-विधान इस प्रकार हैं साधना का विशेष स्थान एकांत और साफ-सुथरा होना चाहिए। गुरु के बगैर साधना अर्थहीन समझा जाता है, इसलिए उनके दिशा-निर्देशें का पालन करते हुए साधना किया जाना चाहिए। साधना में ब्रह्मचर्य का पालन बहुत जरूरी है, तथा...