सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यवसाय में आने वाली हर परेशानी को दूर करने वाले प्रभावशाली उपाय

व्यापार में अनेक प्रकार की रुकावटे और परेशानिया उत्पन्न होती है। आज के युग में उयपार करना मज़ाक वाला काम नहीं है। इसमें व्यक्ति पैसा तो धीरे धीरे कमाता है लेकिन "घाटा" एक झटके में हो जाता है। कल तक ठीक से चल रहा व्यवसाय अनेक व्यवधान के कारण तुरंत हज़ारो - लाखो के घाटे में आ जाता है।
इस प्रकार की स्थिति का आपको सामना न करना पड़े, सदैव आपका व्यापार फलता - फूलता रहे, इसके लिए निम्न टोटको में से एक दो टोटके इस्तेमाल करे और सदैव व्यापारिक घाटे एवं व्यवसायिक उलझनो से बचे रहे। 
- किसी "गुरु पुष्य योग" के चतुर्थी (शुक्लपक्ष) तिथि के दिन प्रातः कल स्नान से पवित्र होकर हरे रंग के वस्त्र की छोटी सी थैली तैयार करे।  उसमे सात मुंग के दाने, दस ग्राम साबुत धनिया, एक पंचमुखी रुद्राक्ष , चांदी का एक सिक्का, दो सुपारी और हल्दी की गाँठ रखकर उस थैली को गणेश जी की तस्वीर के सामने रख दे। थैली गाँठ लगाकर बंद करके रखे। इसके बाद अगरबत्ती जलाकर ११ बार "ॐ गणेशाय नमः" मन्त्र पढे। फिर उस थैली को प्रणाम कर कैश बॉक्स, तिजोरी अथवा अन्य रूपये - पैसे रखने वाले स्थान पर रख दे।
- अनेक प्रयास करने पर भी व्यापार में उन्नति नहीं हो पा रही हो, तो श्यामा तुलसी (काली पत्ते वाली तुलसी) के चारो और उग आई खर - पतवार को किसी पीले वस्त्र में बांधकर व्यापार स्थल पर रख दे। यह क्रिया गुरूवार को ही करे। 
- शुक्रवार के दिन चना और गुड व खट्टी मीठी गोलिया मिलाकर आठ वर्ष के आयु के भीतर के बालको में बात दे।

दुकान की बिक्री बढ़ाने वाले अनुभूत विलक्षण टोटके
- प्रातः काल स्नान से पवित्र होकर तुलसी वृक्ष की जड़ में एक लोटा जल डाले और एक अगरबत्ती जलाकर वहाँ लगा दे तथा प्रणाम करे।
- यदि उपाय करते - करते थक चुके है और फिर भी दुकान में ग्राहक नदारद है, बिक्री नहीं बढ़ रही है तो महीने के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरूवार से यह प्रयोग आरम्भ करे। व्यापार स्थल के मुख्य द्वार के एक कोने को गंगाजल से धोकर पवित्र कर ले। इसके पश्चात हल्दी के पाउडर से "स्वास्तिक" बना ले। उस पर चने की थोड़ी सी दाल और गुड रख दे। पुनः उस स्वास्तिक को बार - बार नहीं देखे। इस उपाय को ११ गुरूवार करे। पहले चढ़ाए गुड और दाल मंदिर में चढ़ा दे या बहती दरिया में प्रवाहित कर दे।

सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु कारगर टोटके
अनेक बार ऐसा होता है कि एक व्यक्ति जो पूर्णतः योग्य एवं अपने कार्य में दक्ष होता है, वह किसी नौकरी के लिए जाता है, साक्षात्कार देने जाता है किन्तु उसे नौकरी नहीं मिल पाती है। उस नौकरी के लिए पूरी तरह योग्य होने के बाद भी बार - बार असफल होने से निराशा उत्पन्न होने लगती है। अतः शिक्षित बेरोजगारों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नीचे कुछ अनुभूत टोटके है, जिससे शिक्षित बेरोजगार निश्चित ही रोजगार प्राप्त करने में सफल होंगे।
- यह उपाय शुक्ल पक्ष के मंगलवार से आरम्भ करे। मंगलवार को प्रातः सूर्योदय के समय स्नान के पश्चात एक लोटे में जल व दो अगरबत्ती, पांच बताशे लेकर बरगद के वृक्ष के पास जाये पूरब दिशा मुख करके बरगद की जड़ में जल चढ़ाये। अगरबत्ती जलाकर दिखाए। अगरबत्तियों को वाही लगा दे। व बताशे चढ़ा दे। बरगद का एक पत्ता घर तोड़कर ले आये। घर आकर पत्ते पर जल छिड़के एवं लाल चन्दन से "ॐ हनुमते नमः" लिखे। तत्पश्चात हनुमान जी की तस्वीर या प्रतिमा के समक्ष शुद्ध घी का दीपक व अगरबत्ती जलाये। इसके बाद बरगद के पत्ते को अपने सामने रखकर उसपर "दो लोंग" रखे। अब निम्न "शाबर मन्त्र" का १०८ बार जाप करे -
ॐ पीर बजरंगी, राम- लखन के संगी,
जहाँ - जहाँ जाय, फतह के डंके बजाय,
दुहाई माता अंजनी की जान। 
अर्थ - इस प्रकार १०८ बार जप के उपरांत लोंग को उठाकर लाल कपडे में लपेटकर रख ले तथा पत्ते को हनुमान जी के चरणो में चढ़ा दे। इस प्रकार ११ मंगलवार करके समस्त लोंग इकठ्ठे कर ले। नौकरी अथवा इंटरव्यू आदि कार्य में जाते समय, उच्च स्तरीय परीक्षा में भाग लेने हेतु जाते समय पुनः २१ बार इस मन्त्र को बोलकर एक लोंग खाकर जाये तो कार्य अवश्य सिद्ध होता है।  यह अत्यंत ही चमत्कारी टोटका है।
- यदि नौकरी आदि में बार असफल हो रहे है तो "सिद्ध भुवनेश्वरी यंत्र" लाल डोरे में गले में धारण कर नौकरी हेतु साक्षात्कार मॅ जाये, सफलता चरण चूमेगी, इस यंत्र से हज़ारो बेरोजगार यूवक लाभ उठा चुके है।
- नौकरी या इंटरव्यू में जाने से पूर्व गुरुवार के दिन ९ की संख्या में केले ९ मंदिर में चढ़ाये। प्रत्येक मंदिर में चढ़ाये हुए केले को उसी मंदिर में ९ - १० वर्ष के लड़को को प्रसाद के roop में दान दे दे। उपरोक्त विधान संपन्न करने हेतु ८१ केले ख़रीदे, जिसका मूलांक ८+१ =९ ही बनता हो। इससे भाग्य भाव के मालिक "बृहस्पति" प्रसन्न हो जाते है और अपने टोटके साधक को नौकरी या साक्षात्कार में अवश्य सफलता प्रदान करते है।
- सोमवार के दिन संध्या के समय "बिल्वपत्र वृक्ष" के मूल के पास देशी घी का दीपक जलाये और एक अगरबत्ती जलाये। नौकरी प्राप्त हेतु बिल्व वृक्ष से मन ही मन प्रार्थना करे। प्रणाम कर घर वापस आ जाये। सोमवार से आरम्भ कर यह कार्य ४३ दिन लगातार करे तो अवश्य नौकरी, इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होती है।   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...