सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रुद्रयामल वशीकरण तंत्र साधना एवं सिद्धि

रुद्रयामल वशीकरण तंत्र साधना एवं सिद्धि

तंत्र साधना की विभिन्न कड़ी में आज हम आपको रूद्रयामल तंत्र साधना एवं सिद्धि के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपनी मनचाही कामनापूर्ति कर सकते हैंं | तो पेश है आपके लिए रुद्रयामल तंत्र साधना एवं सिद्धि- सबसे पहले आप यह जान ले कि भैरव जी और शिव जी की अराधना को अनिवार्य माना गया है तंत्र रुद्रयामल शास्त्र में साधक के लिए | साथ में आप यह भी जान लें कि शिव पुराण में काल भैरव को शिवजी का ही अवतार माना गया है | आपकी विशेष जानकारी के लिए यह भी बता दें कि जिस परम पुरुष को वेदों में रुद्र के रुप में दर्शाया गया है भैरव के रूप में उसी रुद्र को वर्णित किया गया है तंत्र शास्त्र में | हालांकि विष्णु-पुराण के अनुसार भैरव विष्णु का ही अंश है |कालभैरव के विभिन्न दस रूपों को वर्णित किया गया है दस महाविद्याओं सहित रुद्रयामल तंत्र में | आज भी मान्यता है कि किसी भी महाविद्या की सिद्धि संभव नहीं है अगर उससे संबंधित काल भैरव की सिद्धि न की जाए |
ये काल भैरव और उससे संबंधित दस महाविद्याएं रुद्रयामल तंत्र के अनुसार निम्नलिखित है —
१) मतंग भैरव–मातंगी
२) नारायण भैरव–कमला
३) महादेव भैरव–भुवनेश्वरी
४) अक्षम्य भैरव–तारा
५) महाकाल भैरव–कालिका
६) मृत्युंजय भैरव–बगलामुखी
७) बटुक भैरव–भैरवी
८) काल भैरव –धूमावती
९) ललितेस्वर भैरव–त्रिपुर सुन्दरी
१० ) विकराल भैरव– छिन्नमस्ता
 कुण्डली रूद्रयामल तंत्र/रूद्रयामल तन्त्र/मंत्र
साघना के लिए भैरव साधना अत्यंत ही सुखदायक और सरल साधना है जिसे कोई भी साधक अपना सकता है |
साधना के लिए जानने योग्य तथ्य–
१) यह साधना कामना के साथ की जाती है क्योंकि यह साधना साकाम्य है |
२)  पूजा में साधना के अनुसार भोग बदलता रहता है | मुख्यत: लड्डू सोमवार को, गुड और घी से बनी हुई लापसी मंगलवार को, दही- चुड़वा बुधवार को, लड्डू बेसन के बने हुए गुरुवार को, चने भुने गुए शुक्रवार को, पकोड़े उड़द की दाल के बने हुए शनिवार को और दूध से बनी हुई खीर रविवार को भोग के रूप में व्यवहार क्या जाता है | इसके अलावा सेब, जलेबी और तले गुए पापड़ आदि का भी भोग लगता है |
३) विशिष्ट परियोजन के समय सुरा का भी भोग के रूप में व्यवहार क्या जाता है | यह साधना प्राय: रात्रि के समय ही सम्पन्न की जाती है |
४) पूजा के पश्चात भैरव को लगाया हुआ प्रसाद पूजा स्थान के बाहर नहीं जाना चाहिए | इसलिए वहीं पर प्रसाद को पूरा कर दे |
५) मंत्र साधना में धूप, अगरबत्ती और गूगल के साथ-साथ केवल तेल के द्वारा बनाए हुए दीपक का ही व्यवहार किया जाता है |
६) बटुक भैरव का चित्र या यंत्र को स्थापित कर मंत्र सिद्ध करे |
७) केवल काली हकीक की माला का ही प्रयोग करें
विधि– किसी भी रविवार को यह सिद्धि संपन्न की जा सकती है | साधना वाले दिन स्नानोपरान्त स्वच्छ स्थान पर स्वच्छ वस्त्र धारण कर बैठ जाएं | साधना रात्रि को हीं करें | अपना मुंह दक्षिण की तरफ रखे | अब अपने सामने एक पाटे पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर सबसे पहले गुरु का चित्र या गुरु-चरण की पादुका अथवा उनका मूर्ति स्थापित करें | अब उसके बगल में भैरव का चित्र या मुर्ति की स्थापना करे  | फिर पंचोपचार द्वारा गुरु पूजन करे | यह करने के बाद एक तांबे के पत्र में त्रिभुज बनाएं कुमकुम के द्वारा | अब इसपर स्थापित करे बटुक भैरव यंत्र और इसे रख दे भैरव के चित्र के सामने | दीपक जलाए तेल का और कुमकुम, चावल और पुष्प से पूजन करें और हाथ जोड़कर बटुक भगवान का स्मरण करे |
ध्यान मंत्र–” वंदे बालं स्फटिक-सदृशम, कुन्तलोल्लासि-वक्त्रम् |
दिव्याकल्पैर्नव-मणि-मयै: किंकिणी-नूपुराढ्यै: ||
दीप्ताकारं विशद-वदनं, सुप्रसन्न त्रि-नेत्रम् |
हस्ताब्जाभ्यां बटुकमनिशं, शूल- दण्डौ दधानम् |”
भैरव भगवान के ध्यान में उनके बाल स्वरूप और आपदा उद्धारक स्वरूप का ध्यान करते हुए धूप,दीप, पुष्प, सुगंध से बटुक भैरव यंत्र का पूजन करें नीचे दिए मंत्रों के द्वारा–
… “ ओम् लं पृथ्वी-तत्त्वात्मकं गन्धं श्रीमद्  आपदुद्धारण- बटुक भैरव-प्रीत्यर्थे समर्पयामि नमः |”
…”ओम् हं आकाश-तत्वात्मकं पुष्पं श्रीमद् आपदुद्धारण-बटुक-भैरव-प्रीत्यर्थे समर्पयामि नम: |”
…”ओम् यं वायु तत्वात्मकं धूपं श्रीमद् आपदुद्धारण-बटुक-भैरव-प्रीत्यर्थे घ्रापयामि नम: |”
…”ओम रं अग्नि तत्वात्मकं दीपं  श्रीमद्  आपदु द्धारण-बटुक-भैरव प्रीत्यर्थे घ्रापयामि नम: |”
…”ओम् सं सर्व तत्वात्मकं तांबूल श्रीमद् आपदुद्धारणाय बटुक-भैरव प्रीत्यर्थे समर्पयामि नम: |“
यंत्र पूजन के बाद काले हकीक की माला द्वारा सात माला जाप करें नीचे दिए गए बटुक भैरव मंत्र का | यह मंत्र है–”ओम् ह्वी बटुकाए ओपदुद्धारणाय कुरू कुरू बटुकाय ह्वीं ओम् स्वाहा ||”.. एक दिवसीय उपरोक्त साधना की पूर्णता के बाद प्रतिदिन भैरव मंत्र को अपने सामने रखकर २१ अक्षरी इस मंत्र का एक महीने तक जाप करें | इसके पश्चात माला एवं यंत्र को विसर्जित कर दें जल में | आपकी मनोकामना की पूर्ति अवश्य ही होगी |
रुद्रयामल तंत्र वशीकरण
“ॐ वज्रकरण शिवे रुध रुध भवे ममाई अमृत कुरु कुरु स्वाहा”.. सबसे पहले इस मंत्र को सिद्ध करे | सिद्ध करने के लिए किसी शिवालय या शांत स्थान अथवा एकांत स्थान का चयन करें और समय रखें ब्रह्ममुहुर्त या अर्ध रात्रि का | फिर स्नानोपरान्त शिवजी के सामने आसन बिछा कर बैठ जाए | अब  शिवजी की धूप-दीप, पुष्प, बेलपत्र आदि से पूजा अर्चना करें | एक दीपक जलाएं और दस हजार बार  उपरोक्त मंत्र का जाप का इसे सिद्ध कर ले | ध्यान रहे यह क्रिया शिवरात्रि या सूर्य अथवा चंद्र ग्रहण के समय ही करें | मंत्र सिद्ध होने के बाद जब आपको जरुरत महसूस हो उस वक्त सफेद अश्वगंधा को पानी में पीसकर पेस्ट बना लें और ग्यारह बार उपरोक्त मंत्र का जाप करें | अब इसे काजल की तरह आंखों में लगाए | इस पेस्ट लगे आंखों से आप जिसे दिखेंगे वह आपके वश में हो जाएगा |
इसके अलावा मातूल और चंदन को पीसकर पेस्ट बना ले | फिर ग्यारह बार उपरोक्त मंत्र का जाप करते हुए तिलक लगा ले | इसे लगाकर आप जिसके सामने जाएंगे वह आपके वशीभूत हो जाएगा |
एक अन्य उपाय यही है भी है कि..गौरचन और मतुल को मिलाकर पेस्ट बना ले | वशीभूत करने वाले व्यक्ति के सामने इसका तिलक लगाकर जाए अपने मस्तिष्क पर परिणाम देखने को मिलेगा |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...