सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्ण पिशाच साधना

कर्ण पिशाच साधना

कर्ण पिशाचिनी विद्या प्रयोग, कर्ण पिशाचिनी साधना मंत्र, कर्ण पिशाचिनी सिद्धि विधि – कर्ण पिशाचिनी साधना के बारे मे सबके अपने मत है, कुछ का मानना है की ये एक अनोखी साधना है जिसे व्यक्ति को कभी अकेले नहीं करना चाहिए, अगर उसको इस साधना करने का पूर्ण ज्ञान नहीं, क्यूकी एक गलत कदम भी उस व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए इस कर्ण पिशाचिनी साधना को करते वक़्त व्यक्ति किसी गुरु की मदद ले। दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी है जो ये बात कहते है की कर्ण पिशाचिनी को भी देवी का रूप माना गया है, जैसे की कई मंत्रों मे यह देवी शब्द आता है। यहाँ तक भी कहा गया है की ये साधना पारलौकिक शक्तियों को अपने वश में करने की एक गोपनीय विद्या है, जिसके बारे मे आम लोगों को कम ही पता है।तो चलिये कर्ण पिशाचिनी साधना को करने के लिए हम पहले मंत्र से आपको परिचित करवाते है। मंत्र है: “”।।ॐ नम: कर्णपिशाचिनी अमोघ सत्यवादिनि मम कर्णे अवतरावतर अतीता नागतवर्त मानानि दर्शय दर्शय मम भविष्य कथय-कथय ह्यीं कर्ण पिशाचिनी स्वहा।।“” अब इस साधना को करने से पहले ध्यान रखे की इसके दौरान आपको काले रंग का कपड़ा पहनना होगा, स्त्री से बात करने की मनाही होती है इस समय काल मे व आपको सिर्फ एक समय ही भोजन लेना होता है। साधना के लिए शमशान की राख, काली हकीक की माला, काला आसान, एक अनार व लाल रंग के फूल सामग्री के तौर पर चाहिए होंगी। इन बातों को ध्यान मे रख कर अब आप साधना को शुरू कर सकते है, जिसके लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले काँसे की एक थाली  में सिंदूर से त्रिशूल बना ले और मंत्र द्वारा इस त्रिशूल कि पूजा करे। आप गाय के शुद्ध घी का दीपक भी जलाए और ऊपर बताए गए मंत्र का 1100 बार जप करे। रात के समय भी त्रिशूल कि पूजा करनी होगी। इस साधना को आपको 11 दिन रोज करनी होगी, वो भी रात और दिन को उचित चौघड़िया में करे। इस तरीके से आप कर्ण पिशाचिनी साधना को सिद्ध कर सकेंगे। इसके बाद आप जो सवाल भी मन मे करेंगे ‍पिशाचिनी कान मे उसका उत्तर देगी।
एक अन्य प्रयोग ये भी कर सकते है जिसके अंतर्गत आपको काले कपड़े की जगह इसमे लाल रंग के वस्त्र पहनने होते है। फिर रात को घी का दीपक जालना होगा और उसके बाद मंत्र – “”ओम् भगवति चंडकर्णे पिशाचिनी स्वाहा”” का नित्य 10,000 बार जप करना होता है। 21 दिन रोज इस विधि को करने के बाद इस साधना को सिद्ध किया जाता है। कर्ण पिशाचिनी साधना के लिए आप इस मंत्र का सहारा भी ले सकते है, मंत्र: ॐ ह्यीं नमोहः भगवतीयः कर्णपिशाचिनी चंडवेगिनी वद वद स्वहः। इस साधना के लिए आपको चाहिए कि गाय के गोबर मे सेंधा नमक मिला ले पूजा वाली जगह को अच्छे से लीप ले। जैसे ही वो जगह सुख जाये तो ऊपर से वहां कुमकुम, हल्दी ,अक्षत डाल दे, फिर वहां कुश का आसन बिछा ले। अब आपको रुद्राक्ष की माला से 11 दिन रोज 10,000 बार बताए मंत्र का जप करना होगा। ऐसा करके आप कर्णपिशाचिनी साधना को सिद्ध कर पाएंगे और इसके उपरांत आपकी सभी इच्छा भी पूरी हो जाएगी।
कर्ण पिशाचिनी साधना को पूर्ण करने के लिए क्यूकी काफी सारे मंत्रों कि चर्चा की गई है तो आप एक और मंत्र को जान ले। मंत्र है: ॐ लिंग सर्वनाम शक्ति भगवती कर्ण-पिशाचिनी चड रुपी सच-सच मम वचन दे स्वाहा। इस साधना को आप किसी भी नवरात्र में भूत-शुद्धि, स्थान-शुद्धि, गुरु स्मरण या गणेश पूजन से पहले करे। साधना शुरू करने से पहले एक चौकी पर साफ़ लाल कपडा बिछा ले। फिर उसपर एक तांबे का लोटा रखे। उसपर या कलश पर सूखा नारियल रख दे। अब धन दे की उस कलश के चारों ओर आपको पान, सिन्दूर, दो लड्डू, एक कटा हुआ मुर्गा व एक लोटे मे उस मुर्गे का खून रख दे। उस कलश की पूजा करने के बाद सारी सामग्री के चारों ओर उस खून से स्तंभित कर दे। ये सब कर लेने के बाद आप अपने कंधे पर उस लाल कपड़े को रखे और बताए गए मंत्र का जप शुरू करे। 11 दिन तक प्रतिदिन 10.000 बार मंत्र जप करना होगा और फिर दसवें दिन इसी मंत्र का 10.000 बार जप किसी शमशान या कब्रिस्तान में जाकर करें। इस प्रकार साधना सिद्ध होते ही आप पिशाचिनी के माध्यम से अपने किसी भी सवाल का जवाब पा सकते है व अपनी समस्या हल कर सकते है।
अंत मे हम यही कहेंगे की जो साधक इस कर्ण पिशाचिनी विद्या पर यकीन करते है, वो इसे करने से नहीं डरते। पर फिर भी बहुत से ऐसी बाते कही गई है इस विद्या के बारे मे की जिसे जान एक आम व्यक्ति जरूर भयभीत होगा, जैसा की इस साधना का संबंध होता है पिशाच पर वशीकरण करके उसके द्वारा मन मे उठने वाले हर सवाल का जवाब पाना। वैसे ये बाते तभी मायने रखती है, जब कोई व्यक्ति सच्च मे आपके खयालों मे चलने वाले सवालों के जवाब पाकर पहले ही होने वाली घटना से सतर्क होना चाहे। पर ये कहा भी गया है कि एक बार पिशाचिनी को वश मे करने के बाद वो उस साधक के शरीर से ही जुड़ जाती है और उसे छोड़कर कभी नहीं जाती, यहा तक की मृत्यु के बाद भी और इसमे कोई भी दूसरा व्यक्ति सड़क की मदद नहीं कर पता। ये बात जरूर डराने वाली है, पर हम यही कहेंगे की ऊपर बताए गई साधना को अकेले न करे, बिना ज्ञान के। किसी गुरु की मदद से विधि को साधा जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...