सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिना जेब हल्की किए आजमाएं चमत्कारी शक्तियों से भरपूर टोटके, हर समस्या का होगा अंत

कभी-कभी ऐसा होता है कि हम उपचार कराते-कराते थक जाते हैं, फिर भी बीमारी नहीं जाती किंतु कोई टोटका कर दिया जाता है और बीमारी उडऩ छू हो जाती है। इसी प्रकार घर के वास्तुदोष को हटाने के भी कुछ टोटके हैं जिनके प्रयोग से कष्टों का निवारण होता है तथा सुख-समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति होती है। पं. तृप्ति नारायण झा शास्त्री द्वारा रचित ‘टोटका विज्ञान’ के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी टोटके प्रस्तुत हैं :
* घर के मुख्य द्वार पर तुलसी या केले का वृक्ष लगाने से शीघ्र उन्नति होती है तथा गृहक्लेश नहीं होता। मुख्य द्वार के दाहिनी ओर इन्हें लगाया जाना चाहिए।

*  मकान के मुख्य द्वार पर लाल रंग का रिबन (फीता) बांध देने से घर में सुख-शांति एवं धन की वृद्धि होती है।

* दाहिने हाथ में (हथेली पर) कपूर रख कर ॐ नम: शिवाय’ का एक सौ आठ बार जाप करके, कपूर को पानी में डालकर पी लेने से भयानक से भयानक पेट दर्द समाप्त हो जाता है। मंत्र जप करते समय नजर कपूर पर ही टिकी रहनी चाहिए।

* सुबह बिना बोले तथा बिना पीछे देखे गुड़ लेकर रास्ते पर जाएं तथा किसी चौराहे पर पहुंच कर उस गुड़ को मुंह से तोड़ कर दोनों ओर (आगे-पीछे) फैंक कर वापस घर आकर एक गिलास ताजा पानी पी लेने से सिरदर्द  दूर हो जाता है।

* कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द होने पर ब्लैक बोर्ड पर लिखने वाले सफेद चॉक का टुकड़ा अपने पलंग या दरी के नीचे सिरहाने की तरफ रख कर सोने से सीने में से दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

* अशोक के पत्तों अथवा आम, पीपल एवं कनेर के पत्तों को एक धागे से बांध कर उसका तोरण बना कर मकान के मुख्य द्वार पर लटकाने से घर में सुख व सम्पन्नता के साथ-साथ धनवृद्धि तथा मन की शांति प्राप्ति होती है।

* किसी को नींद न आने की शिकायत (अनिद्रा) होने पर सफेद गूंजा की जड़ को सिरहाने रखने से अथवा केवांच की जड़ को पीस कर सिर पर लगाने से गहरी व आराम की नींद आती है।

* अगर कोई बच्चा रात को सोते समय घबराहट महसूस करता है तो उसे सफेद चादर पर सुलाना चाहिए अगर बच्चा रात में चौंक कर उठ जाता है तो उसे तुलसी की जड़ की माला (तुलसी माला) पहना देनी चाहिए। अगर बच्चा बहुत ही शरारती हो तो उसको नीले कपड़े नहीं पहनाएं।

* भयानक सपने आते हों तो बिस्तर के नीचे (पलंग के नीचे सिरहाने की ओर) ताम्बे के लोटे में गंगा जल भर रखें।

* अगर कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो चांदी के पांच छोटे-छोटे सांप बनवा कर उनकी आंखों में सुरमा लगाकर अपने पैरों के नीचे दबाकर इक्कीस दिनों तक सोते रहने पर शत्रु परेशान करना छोड़ देता है।

* सफेद आक की जड़ की माला बनाकर बच्चे के गले में पहना देने से बच्चे को किसी भी प्रकार की नजर नहीं लगती।

* आर्थिक तंगी के कारण अगर भूखंड में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा हो तो शुक्ल पक्ष के हस्त नक्षत्र के दिन अनार के पौधे को ब्रह्मस्थल का भाग छोड़ कर किसी की जगह लगा देने से आर्थिक तंगी दूर होकर निर्माण कार्य की शुरूआत शीघ्र हो जाती है।

* लोबान लजालू के पौधे की जड़ को काले धागे के साथ गले में बांध देने से खांसी से छुटकारा मिलता है तथा सहदेवी की जड़ के सात टुकड़े करके लाल धागे में माला की तरह पिरोकर कमर में बांधने से अतिसार (अधिक दस्त) शांत होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना मंत्र

भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना मंत्र, आधुनिकता के इस दौर में भी भूत प्रेत, पिशाच, जिन्न और बेताल की अदृश्य शक्तियों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। यह सदियों से इंसान के जीवन में किसी न किसी रूप में बना रहा है। इसका उपयोग वशीकरण के लिए होता आया है। चाहे वह वशीकरण स्त्री-पुरुष के निजी संबंधों में सुधार को लेकर हो, या फिर दूसरे किस्म की बाधाओं को दूर करने के लिए हो। भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना मंत्र हिदूं और मुस्लिम तंत्र विद्या में इसके मंत्र साधना के कई उपाए बताए गए हैं। वैदिक अनुष्ठान हों या फिर तंत्र-मंत्र की कठिन साधनाएं, उनके जरिए भूत प्रेत या पिशाच की सम्मोहन शक्ति हासिल की जाती है। विभिन्न तरह की साधनाओं में परी साधना, कर्ण पिशाचिनी साधना, किंकरी साधना, बेताल साधना, वीर साधना, डाकिनी साधना मुख्य हैं, जिनके बताए गए आवश्यक विधान-विधान इस प्रकार हैं साधना का विशेष स्थान एकांत और साफ-सुथरा होना चाहिए। गुरु के बगैर साधना अर्थहीन समझा जाता है, इसलिए उनके दिशा-निर्देशें का पालन करते हुए साधना किया जाना चाहिए। साधना में ब्रह्मचर्य का पालन बहुत जरूरी है, तथा...