सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैसे पता करें शाबर मंत्र सिद्ध हुआ की नहीं ? सिद्ध शाबर मंत्र को प्रयोग कैसे करें

कैसे पता करें शाबर मंत्र सिद्ध हुआ की नहीं ? सिद्ध शाबर मंत्र को प्रयोग कैसे करें= शाबर मंत्र साधना व वैदिक मंत्र साधना के पश्चात् अधिकतर साधकों के मन में यह प्रश्न उठता है कि उनके द्वारा सिद्ध किया गया मंत्र सिद्ध हुआ कि नहीं | मंत्र को सिद्ध करने के पश्चात् उसे किस प्रकार से प्रयोग करना है ? यह प्रश्न भी महत्वपूर्ण है | वैसे तो दोनों प्रकार के मन्त्रों को प्रयोग करने की विधि एक जैसी है किन्तु शाबर मंत्र के विषय में एक प्रश्न उठता है कि ये मंत्र तो पहले से ही सिद्ध होते है तो इनको सिद्ध करने की क्या आवश्यकता है ? शाबर मंत्र साधना में शाबर मन्त्रों को सिद्ध  नहीं किया जाता बल्कि इन मन्त्रों में परिपक्वता लाने के लिए एक निश्चत संख्या में मंत्र जप किये जाते है |इस चन्द्र ग्रहण पर बहुत से साधकों में शाबर मंत्र साधना                    में सफलता प्राप्त की होगी, तो आइये जानते है मंत्र सिद्ध होने पर मंत्र का प्रयोग किस प्रकार से करना है : –

वैदिक मंत्र साधना में मंत्र का प्रयोग :-किसी भी वैदिक मंत्र को 41 दिनों तक नियमित रूप से द्रढ़ संकल्प व पूर्ण निष्ठा के साथ किये गये मंत्र जप मंत्र साधना में सफलता प्रदान करते है | वैदिक मंत्र साधना के पश्चात् मंत्र का प्रयोग इस प्रकार करें : –

अपने ईष्ट देव पर पूर्ण विश्वास रखते हुए जिस मंत्र को आपने सिद्ध किया है उसके देव का 3 स्मरण मंत्र प्रयोग करने से पहले करें, ऐसा करने के पश्चात् मंत्र का उच्चारण करें और फिर से 3 बार देव का स्मरण करें और अपने देव से उस कार्य की पूर्णता की अरदास लगा दे | उदहारण के लिए : माँ बगलामुखी मंत्र को सिद्ध करने के पश्चात् जब भी इसे प्रयोग करें : पहले 3 बार ॐ श्री बगलामुखी देव्यै नमः इस मंत्र से माँ बगलामुखी का स्मरण करें फिर उस मंत्र का उच्चारण करें जिसकों आपने सिद्ध किया है, अब फिर से 3 बार ॐ श्री बगलामुखी देव्यै नमः द्वारा माँ का ध्यान करें | और अब माँ बगलामुखी से अपने कार्य की पूर्णता की अरदास लगा दे |
हनुमान जी के किसी भी मंत्र को सिद्ध करने के पश्चात् आप कार्य की पूर्णता के लिए पहले 3 बार जय श्री राम बोले फिर मंत्र का उच्चारण करें और अंत में 3 बार जय श्री राम बोले और हनुमान जी से अपने कार्य की पूर्णता की अरदास लगा दे |           शाबर मंत्र साधना के पश्चात् मंत्र प्रयोग विधि :-शाबर मंत्र साधना के पश्चात् आप शाबर मंत्र का प्रयोग भी ठीक वैदिक मंत्र जैसे ही कर सकते है | किन्तु कभी कभी यह स्पष्ट न होने पर कि यह शाबर मंत्र किस देव का है ऐसे में आप मंत्र को प्रयोग करते समय शुरू में 3 बार ॐ श्री परमात्मने नमः का जप करें और फिर शाबर मंत्र का उच्चारण करें और अंत में फिर से 3 बार ॐ श्री परमात्मने नमः का जप कर परमपिता परमेश्वर से अपने कार्य की पूर्णता की अरदास लगा दे |
किसी बीमारी या नजर के दोष या ऊपरी बाधा के सन्दर्भ में किसी शाबर मंत्र का प्रयोग किसी पीड़ित व्यक्ति पर उपरोत्क विधि अनुसार ही करें व उसे 3 या 7 दिन के समय अन्तराल पर 3 बार शाबर मंत्र द्वारा झाड़ा करें |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना मंत्र

भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना मंत्र, आधुनिकता के इस दौर में भी भूत प्रेत, पिशाच, जिन्न और बेताल की अदृश्य शक्तियों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। यह सदियों से इंसान के जीवन में किसी न किसी रूप में बना रहा है। इसका उपयोग वशीकरण के लिए होता आया है। चाहे वह वशीकरण स्त्री-पुरुष के निजी संबंधों में सुधार को लेकर हो, या फिर दूसरे किस्म की बाधाओं को दूर करने के लिए हो। भूत प्रेत पिशाच वशीकरण साधना मंत्र हिदूं और मुस्लिम तंत्र विद्या में इसके मंत्र साधना के कई उपाए बताए गए हैं। वैदिक अनुष्ठान हों या फिर तंत्र-मंत्र की कठिन साधनाएं, उनके जरिए भूत प्रेत या पिशाच की सम्मोहन शक्ति हासिल की जाती है। विभिन्न तरह की साधनाओं में परी साधना, कर्ण पिशाचिनी साधना, किंकरी साधना, बेताल साधना, वीर साधना, डाकिनी साधना मुख्य हैं, जिनके बताए गए आवश्यक विधान-विधान इस प्रकार हैं साधना का विशेष स्थान एकांत और साफ-सुथरा होना चाहिए। गुरु के बगैर साधना अर्थहीन समझा जाता है, इसलिए उनके दिशा-निर्देशें का पालन करते हुए साधना किया जाना चाहिए। साधना में ब्रह्मचर्य का पालन बहुत जरूरी है, तथा...