सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जादू टोना टोटके से बचने के उपाय

जादू टोना टोटके से बचने के उपाय

यदि किसी पर जादू टोना किया गया है और वो उससे मुक्ति पाना चाहते है तो जादू टोना टोटके से बचने के उपाय का प्रयोग कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है| इस दुनिया में अस्तित्ववान सभी वस्तुएं सकारात्मक अथवा नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित हैं। हम ऐसे किसी तत्व की कल्पना ही नहीं कर सकते जो इनसे परे हो। अभिप्राय यह है कि जादू-टोना भी नकारात्मक ऊर्जा का ही उत्सर्जन ही है, जो सायास दूसरों के अहित की कामना से किये जाते हैं। हम सभी जानते हैं, टोने-टोटके अपनी भलाई के साथ-साथ दूसरों का अहित करने के लिए भी किया जा सकता है। यद्यपि तंत्र शास्त्र में वर्णित समस्त अभिक्रियाएं आध्यात्मिक उत्कर्ष  प्राप्त करने के निमित्त से ही प्रथम बार की गई होंगी। तथापि, गलत हाथों में पड़ जाने के कारण इनके घातक परिणाम सामने आने लगे। उसी प्रकार तंत्र विद्या में मार और सम्हाल दोनो उपलब्ध है। अर्थात इसमें तांत्रिक क्रियाओं से बचाव हेतु उसका काट भी मौजूद है।जादू-टोना तंत्र मंत्र के लक्षण:-
यदि जीवन में अचानक उथल-पुथल मच जाए तो झट से उसे जादू-टोना समझने की बजाय, प्रारंभिक तौर पर कुंडली जांच अवश्य करवाएं। कभी-कभी ग्रह दोषों के कारण भी विपरीत समय का दौर प्रारंभ हो जाता है। यदि कुंडली दोषमुक्त हो तो निम्नलिखित लक्षणों पर ध्यान दें-
  1. पीड़ित व्यक्ति का स्वयं पर नियंत्रण नहीं रहता। वह खुद को किसी भी प्रकार से चोट पहुंचा सकता है, जैसे सर दीवार पर दे मारना, चाकू से खुद को जख्मी कर लेना आदि। कभी कभी ऐसे व्यक्ति अपनी जान तक ले लेते हैं।
  2. शरीर में अथवा शरीर के किसी अंग मे निरंतर पीड़ा होना। यह चिकित्सकीय समस्या भी हो सकती है, इसलिए पहले डाक्टर से सलाह लें। तब भी फर्क न पड़े या डाक्टर को समझ न आए तो यह काले जादू अथवा टोने-टोटके का असर हो सकता है।
  3. पीड़ित व्यक्ति के नेत्रों में जलन होता है, शरीर असाधारण रूप से तपने लगता है, बार-बार पेशाब आता है।
  4. दिल की धड़कनें तीव्र हो जातीं हैं, सीने में दर्द की शिकायत होती है।
  5. पीड़ित का स्वभाव चिड़चिड़ा और आक्रामक हो जाता है, भले ही वह पूर्व में कितना ही मृदु स्वभाव का क्यों न हो।
  6. चेहरा कांतिहीन तथा पीला हो जाता है। पीड़ित प्रायः अवसादग्रस्त रहता है।
  7. असामान्य रूप से भूख लगना।
जादू-टोने टोटके का इलाज:-
यदि स्वयं में अथवा अपने इष्ट-मित्र परिजन में उपर्युक्त लक्षण दिखाई दे तो किसी के द्वारा जादू-टोना किये जाने की संभावना हो सकती है।
  1. गाय घी, पीली सरसो, कपूर तथा गुग्गल का धूप बनाकर सूर्यास्त के समय गाय के गोबर से बने उपलों की सहायता से जलाएं। निरंतर यह धूप 21 दिनों तक घर के हर हिस्से में दें।
  2. केसर, गायत्री तथा जावित्री को कूटकर चूर्ण बना लें तथा उसमें गुग्गल मिश्रित कर प्रातः काल तथा संध्या काल निरंतर 21 दिनों तक घर में धूप दें।
  3. चार गोमती चक्र लेकर शुक्ल पक्ष के बुधवार को पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से उसारकर चारो दिशा में फेंक दें।
  4. तगर तथा गोरोचन नये लाल कपड़े में बांधकर घर के पूजा स्थल में रख दें।
  5. नियमित रूप से अपने घर में गौ मूत्र छिड़कैं।
  6. घर के बगीचे में आक तथा तुलसी का पौधा लगाएं।
  7. नित्य गणेश जी को एक साबुत सुपारी अर्पित करें तथा गरीब को कटोरी भर अन्न दान करें।
  8. रविवार के दिन काले धतूरे की जड़ का ताबीज बनाकर पीड़ित को पहना दें।
  9. नित्य सूर्यास्त के समय आधा किलो गाय के कच्चे दूध में नौ बूंद शहद मिला लें तथा घर के हर हिस्से में छिड़कें। सबसे अंत में मुख्य द्वार तक पहुंचे तथा शेष दूध वहीं गिरा दें।
  10. लहसून के रस में हींग मिलाकर पीड़ित को सुंघा दें।
11. 1 किलोग्राम साबुत उड़द, सवा किलो कोयला मिलाकर सवा मीटर काले कपड़े में बांध लें तथा पीड़ित के ऊपर सात बार उसार कर बहते हुए जल में बहा दें।
  1. पीड़ित व्यक्ति स्वयं नित्य स्नान के उपरांत 11 बार गायत्री मंत्र का जाप तथा हनुमान चालीसा का पाठ करे।
जादू टोने-टोटके से बचने के उपाय/मंत्र/तरीके:-
  1. सफेद सरसो, गेंहूं, चावल, कुश, जौ, तिल, मूंग, चना तथा शमी, आम डुंबर के पत्ते तथा दुर्वा, आक, ओगा, अशोक धतूरे की जड़ को गोमूत्र, घृत, शहद तथा दूध में मिलाकर विशिष्ट मिश्रण तैयार करें। शाम को नीचे लिखे मंत्र के द्वारा एक सौ आठ आहूतियां दें-
भवे भास्कराय आस्माक अमुक सर्व ग्रहणं पीड़ा नाशनं कुरू-कुरू स्वाहा
2 चुटकी भर हल्दी हाथ में लेकर निम्नलिखत मंत्र का जाप करें –
टोने टोटके से बचने के मंत्र
टोने टोटके से बचने के मंत्र

ग्रामीण अंचल में प्रचिलित यह मंत्र हल्दी बाण मंत्र के नाम से प्रसिद्ध है। इसे तीन बार पढ़कर आग में डाल दें तथा पीड़ि़त को उसके सम्मुख इस प्रकार रखें कि उसका धुआं उसके चेहरे पर लगे।
3 हाथ में एक मुट्ठी धूल लेकर निम्नलिखित मंत्र तीन बार पढ़ें-
टोने टोटके से बचने के उपाय
टोने टोटके से बचने के उपाय

इस मंत्र को पढ़कर पीड़ित के ऊपर फेंक दें। यदि कोई तांत्रिक अपने अधीन किसी आत्मा की मदद से परेशान कर रहा हो, तो मंत्र तुरंत प्रभावी होता है।
  1. हाथ में थोड़ा सा जीरा लेकर पीड़ित के शरीर से स्पर्श कर निम्नलिखित मंत्र सात बार पढ़ें-
जादू टोना से बचने के उपाय
जादू टोना से बचने के उपाय

मंत्र पढ़ने के बाद उसे आग में जला दें तथा धुआं की तरफ पीड़ित का चेहरा रखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...