यदि व्यपार में नजर लग गयी है और चलता हुआ व्यापार बंद हो गया है तो ये उपाय करें आपको लाभ मिलेगा -अमावस्या या शनिवार की सुबह एक नीम्बू ले व उसके चार टुकड़े कर दे , थोड़ी सी पीली सरसों, 21 काली मिर्च व 7 लोंग लेकर दूकान या फैक्ट्री में रख दे ( कही पर भी ) फिर संध्या के समय सभी चीज़ो को काले कपडे में बाँध कर के सूखे कुँए में फैंक आए । भूल से भी उस कुएं में न फैके जिस में पानी हो और लोग उस पानी को काम में लेते हो । याद रहे कुॅआ सुखा हो । आप इसको हर महीने करें । आपके व्यपार पर लगी नजर और किया-कराया और सभी तरह की बाधा दूर होगी और आपका व्यापार चलने लगेगा । व्यापार बाधा को दूर करने का अचूक उपाय हल्दी की 7 साबुत गाठें 7 गुड़ की डलियाँ, एक रूपये का सिक्का किसी पीले कपड़े में वीरवार को बांधकर रेलवे लाईन के पार फेंक दें, फेंकते समय अपनी कामना बोलें, इच्छा पूर्ण होने की सम्भावना हो जायेगी जरुरी कार्य से जाते समय करे यह टोटका घर के किसी भी कार्य के लिए निकलते समय पहले विपरीत दिशा में 4 पग जावें, इसके बाद कार्य पर चले जाएँ, कार्य जरूर बनेगा।परिवार में सुख-शान्ति और सम्रद्धि के लिए टोटका=परिवार में सुख-शान्ति और सम्रद्धि के लिए प्रतिदिन प्रथम रोटी के चार बराबर भाग करें, एक गाय को, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौए को और चौथा चौराहे पर रख दें। घर में सुख-शान्ति और सम्रद्धि के लिए टोटका= घर में सुख-शान्ति के लिए मिट्टी का लाल रंग का बन्दर, जिसके हाथ खुले हो, घर में सूर्य की तरफ़ पीठ करके रखें, ऐसा रविवार को करें।सुख-शान्ति सम्रद्धि और प्रसद्धि के लिए टोटका =चांदी के बर्तन में केसर घोल कर माथे पर टीका लगाना, सुख-शान्ति सम्रद्धि और प्रसद्धि देता है, यह प्रयोग वीरवार को करें।शादी न हो रही हो या पढ़ाई में दिक्कत हो =शादी न हो रही हो या पढ़ाई में दिक्कत हो तो पीले फूलों के दो हार लक्ष्मी-नारायण के मन्दिर में चढाये, आपका काम जरूर होगा, यह प्रयोग वीरवार शाम को करें। नौकरी में तबादले या स्थानांतर =अगर किसी को अपनी नौकरी में तबादले या स्थानांतर को लेकर कोई समस्या है तो ताम्बे की गडवी/ लोटे में लाल मिर्ची के बीज डालकर सूर्य को चढाने से समस्या दूर होती है। सूर्य को यह जल लगातार 21 दिनों तक चढाये। घर की बीमारी दूर करने के लिए टोटका =कंजकों को बुधवार के दिन साबुत बादाम, जो मन्दिर के बाहर बैठीं हों, देना चाहिए इससे घर की बीमारी दूर होती है। घर में समृद्धि =घर में बार-बार धन हानि हो रही हो तों वीरवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़क कर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी (दो मुख वाला) दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाते समय मन ही मन यह कामना करनी चाहिए की भविष्य में घर में धन हानि का सामना न करना पड़े´। जब दीपक शांत हो जाए तो उसे बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए।
जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें