सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हनुमान मंत्र साधना एवं सिद्धि फॉर सक्सेस

हनुमान मंत्र साधना एवं सिद्धि फॉर सक्सेस                          हनुमान जी की भक्ति कलियुग के लिए सबसे अच्छी और पर्याप्त मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है की कलयुग में हनुमान जी ज़िंदा हैं जो की एक बहुत ही दुर्लभ बात है, ज़्यादातर सब देवी-देवता इस घोर अंधकार भरे युग में धरती छोड़ देते हैं। पर हनुमान जी अपने भक्तों के लिए इस धरती पर अभी भी हैं, महाभारत से मणि नोचे जाने के बाद अश्वत्थामा भी धरती पर घूमता है, पर उसकी पूजा नहीं की जाती।हनुमान जी श्री राम के अनन्य हैं, उन्होंने जो कुछ श्री राम के लिए किया और ज़्यादा ज़रूरी है की, जिस भाव और प्रेम पूर्वक निष्ठा के साथ किया, वह शायद ही कहीं और देखने को मिलती है। कहीं भी और किसी भी और आध्यात्मिक कथा में ऐसी भक्ति देखने को नहीं मिलती। ज़्यादातर सब लोग कहीं पर चूकते हैं, कहीं पर कोई गलती कर देते हैं, पर हनुमान जी ऐसा नहीं करते। हनुमान जी ने श्री राम के लिए बहुत से कठिन कार्यों को संपन्न किया है, बहुत सी मुश्किलों का सामना किया है और बहुत ही ज़्यादा सेवा भाव में लीन हुए, प्रेम में प्रभु की ओर खिंचे। हमेशा अपने कार्य में काबिलियत दिखाई और जाके क्षत्रुओं का नाश किया।

सबसे पहले तो यह समझना ज़रूरी है की हनुमान जी बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा में लीन थे, आपको उनकी पूजा के लिए इसी प्रकार की ऊर्जा का आवाहन करना होगा। आप ऐसा करें की शाम से ब्रह्मचर्य का पालन करें, और आराम से अच्छी नींद सो लें, फिर सवेरे ब्रह्मुहुर्त में उठ जाएं, यानी सवेरे ३:३० या ४ बजे। उसके बाद में आप बिना कुछ खाये पिए, कुल्ला-मंजन करें, नहाएं-धोएं और साफ़-सुथरे कपडे पहन लें। इस सब के बाद पूजा कक्ष में प्रवेश करें और हमारे द्वारा बताये गए प्रयोगों का इस्तेमाल शुरू करें।
पहला तरीक़ा है की आप एक मूंगे की माला लें और मंगलवार के दिन से शुरू कर के, रोज़ १०८ बार या फिर एक पूरी माला जपें, इसमें मन्त्र होगा – ॐ हुं हनुमते नमः। यह कार्य या तो ११ मंगलवार करें या फिर रोज़ एक मास तक करें तो आपका काम बन जायेगा। याद रहे की यह कार्य गोपनीय ढंग से करें, किसी को बताएं नहीं। एक और कारगर तरीक़ा है की आप अपने घर में मंगल ग्रह का यन्त्र खरीद लाएं, और उसे प्राणप्रतिष्ठित कराकर घर में स्थापित कर दें। यह करने से आपकी हनुमान साधना में कोई बाधा नहीं आएगी। और फल भी ज़्यादा आएगा क्यूंकि मंगल यन्त्र हनुमानजी की ऊर्जा को और बढ़ा देता है और केंद्रित कर देता है।
अगला उपाय है की आप सवेरे प्रातः काल उठ जाएं और नहा-धो लें, इसके पश्चात् साफ़ कपडे पहन मंदिर में जाएं चाहे घर के अंदर वाले या फिर घर के बहार किसी, वहां पर हनुमान भगवन को धूप-दीप दिखाएं, प्रसाद चढ़ाएं, प्रसाद में बेसन के लड्डू या बूंदी सबसे अच्छी रहती है। और उसके बाद मंत्र जपें “ ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा “ यह मंत्र जपने पर कोई पाबन्दी नहीं है, आप जितनी देर चाहें जप लें और फिर उसके बाद में मंदिर में थोड़ा प्रसाद बाँट कर घर में अपनी दिनचर्या बिताएं।
हनुमान भगवन की साधना को अगर आप और भी केंद्रित और कारगर करना चाहते हैं तो ऐसा करें की तामसिक भोजन पूरी तरह से त्याग दें। इसमें कोई संदेह नहीं की अगर आप नमक को भी छोड़ सकें तो उसे छोड़ मंगलवार का व्रत रख लें। यह याद हमेशा रखें की सात्त्विक प्रवृत्ति बनी रहे और इसी लिए आप कभी भी क्रोधित नहीं हों और शांत स्वभाव और वातावरण बनाये रहे।
तुलसीदास कृत रामायण पढ़ें तो हनुमान जी अत्यंत प्रसन्न हो जाएंगे, उन्हें श्री तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस बहुत प्रिय है। वे अगर आपको रोज़ एक ही समय रामचरितमानस पढ़ते हुए पाएंगे तो वे आपसे ज़रूर ही प्रसन्न हो उठेंगे और आपकी साधना पूर्ण कर देंगे। इसमें कोई भी संदेह मत रखियेगा, केवल समय का ध्यान रखें, अगर शाम को पढ़ते हैं, तो रोज़ शाम को ही पढ़ें अगर सवेरे पढ़ते हैं तो सवेरे ही पढ़ें।
अगला प्रचलित एवं असरदार तरीक़ा है की आप रोज़ के रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करो, तब तक करो जब तक आपको हनुमान चालीसा कंठस्थ नहीं हो जाती, यानि ज़बानी याद नहीं हो जाती। यह करने पर कहा जाता है की नवग्रहों का प्रकोप भी ऊपर से उतरने लगता है। हनुमान चालीसा इतनी शक्तिशाली है, यह भी तुलसीदास द्वारा लिखी गयी है और अवधि भाषा में है जो हिंदी ही है।
अगर आप तांत्रिक साधना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई सबसे पहली साधना करें या फिर ये करें – शुक्ल पक्ष के मंगलवार को हनुमान जी की मूर्ति को एक लाल कपडे से ढकी चौकी या ऊँचे स्थान पर रख दें, इसके बाद में आराधना करते हुए दीप जलाएं और बीज मंत्र का प्रयोग करें जो है “ ऊँ हुँ हुँ हनुमतये फट् “ यह मंत्र पिछले तांत्रिक मंत्र की तरह मूंगे की माला ओर १०८ बार या फिर माला का एक फेरा करें। ऐसा ४० दिनों तक करते रहे तो चमत्कारी साधना में आप सफल होंगे।
यह मन्त्र अगर ध्यान पूर्वक और निष्ठा और आस्था पूर्वक ढंग से जपा जाये तो आपको और कोई हनुमान सिद्धि के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। आप बस इस मंत्र और शुरुआत में बताये पहले मंत्र का सही तरीकों से इस्तेमाल करें तो आपको मनचाहा वरदान, संतुष्टि, मन की शांति और वैराग्य प्राप्त होगा। अगर आपसे इन सब तरीकों में कन्फूशन हो रही है तो आप बस हनुमान चालीसा का रोज़ पाठ करें जब तक आपको कंठस्त नहीं जाती, आप पाएंगे की आपका काम इस सरल, सहज और सुलझे से उपाय से ही हो जायेगा।
इस तरह हमने आपके समक्ष बहुत से प्रयोग और नुस्खे रख दिए हैं, इनमें से कौन से तरीके आपके लिए सबसे अच्छे रहेंगे यह आपके ऊपर है। अगर आपको कोई भी संदेह हो या फिर आप अपनी संधाना को और भी गंभीरता से लेते हैं तो फिर आप किसी तांत्रिक से हनुमान बीज मन्त्र की दीक्षा ले लें। यह करने से आप अपनी साधना को पूरी तरह से सुरक्षित और कारगर बना लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...