दस महाविद्यायों में पहली शक्ति का नाम है मां काली। मां काली के बहुत से रूप हैं जिनमें महाकाली, शमसान काली, गुहय काली, भद्र काली, काम काली, दक्षिण काली मुख्य हैं। माता सती ने जब भगवान शिव को रोकने के लिए अपने रुप का विस्तार किया तो पहला रूप मां काली का था इसलिए इन्हें आद्य शक्ति कहा जाता है। शनिवार के दिन मां काली को प्रसन्न करने के लिए जातक तंत्र-मंत्र को अपना कर शत्रुओं पर विजय पाने, गृह शांति बढ़ाने तथा जीवन में आ रही कई तरह की बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए विचित्र टोने-टोटके करते हैं। जातक को मां काली असीम आशीष , सुख-संपन्नता, वैभव व श्रेष्ठता प्रदान करती है एवं उनके राग, द्वेष, विघ्न आदि भस्म कर देती हैं।शनिवार की सुबह शुद्ध होने के पश्चात सात, ग्यारह या इक्कीस नींबूओं की माला अपने हाथों से बना कर मां काली के मंदिर में ले जाएं और अपने हाथों से देवी मां को पहनाएं। माला पहनाने के बाद मां के मस्तक पर गुलाब के फूल बरसाएं और लाल गुलाब की माला पहनाएं। मां काली को गुड़ बहुत प्रिय है। अत प्रशाद के रूप में गुड़ का भोग लगाने के पश्चात प्रशाद को वहां उपस्थित भक्तों में बांट दें। अगर इतना करना आप के लिए संभव न हो तो रोजाना या सप्ताह में अथवा माह में कम से कम एक बार मां काली को गुड़ का भोग लगाने के बाद बांट दें। गरीबों की जहां तक संभव हो मदद करें। जिस जातक के मन में अहम्, माया, ममता और भेद-बुद्धि का नाश न हुआ हो वह मां काली की उपासना करने में कदापि सफल नहीं हो पाते।
जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें