सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपनी राशि कैसे पता करें ? अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि का पता करें

अनुसार व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उसी राशि के अनुसार नाम का पहला अक्षर निर्धारित किया जाता है | इसलिए व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर बहुत महत्व रखता है | जब घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो आप किसी जानकर पंडित से बच्चे के नाम के लिए अक्षर पूछते है पंडित बच्चे की कुंडली देखकर चन्द्रमा की स्थिति को ठीक प्रकार से जांच कर बच्चे के नाम का पहला अक्षर बताते है | यदि आप ज्योतिष में विश्वास रखते है तो भूलकर भी किसी अन्य अक्षर से बच्चे का नाम न निकाले |यदि आप अपनी राशि के विषय में नहीं जानते है तो अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर अपनी राशि का पता कर सकते है | आइये जानते है कौन-कौन सी राशि किस-किस अक्षर से संबध रखती है |

Apni Rashi Kaise Pata Kare


  1. मेष राशि : – मेष राशि के स्वामी गृह मंगल है | राशि क्रम में मेष राशी प्रथम स्थान पर है | चू , चे , चो , ला , ली , लू , ले लो , आ  ये सभी अक्षर मेष राशि से संबध रखते है | जिस जातक का नाम उपरोक्त अक्षर में से शरू होता है तो  उसकी राशि मेष होगी |
  2. वृषभ राशि : – वृषभ राशि के स्वामी गृह शुक्र है | राशि क्रम में वृषभ राशि दुसरे स्थान पर है | ई , ऊ , ए , ओ , वा , वी , वू , वे , वो इन सभी अक्षर से नाम की शुरुआत होने पर समझ जाए आपकी राशि वृषभ है |
  3. मिथुन राशि : – मिथुन राशि के स्वामी गृह बुध है | राशि क्रम में मिथुन राशि तीसरे स्थान पर है | का , की , कू , घ , ड , छ , के , को , ह , ये सभी अक्षर मिथुन राशि से संबंध रखते है |
  4. कर्क राशि : – कर्क राशि के स्वामी गृह चंद्रमा है | राशि क्रम में कर्क राशि चौथे स्थान पर है | हू , हे , हो , डा , डी , डे , डू , डो ,  अगर आपका नाम उपरोक्त अक्षर में किसी एक से शुरू होता है तो समझ  जाये आपकी राशि कर्क है |
  5. सिंह राशि : – सिंह राशि के स्वामी गृह सूर्य है | राशि क्रम में सिंह राशि का पांचवा स्थान है | मा , मी , मू , मे , मो , टा , टी , टू , टे , ये सभी अक्षर सिंह राशि को संबोधित करते है(Apni Rashi Kaise Pata Kare) |
  6. कन्या राशि : – कन्या राशि के स्वामी गृह बुध है | राशि क्रम में कन्या राशि का छटवां स्थान है | ढो , पा , पी , पू , ष , ण , ठ , पे , पो  इन सभी अक्षर से शुरू होने वाले सभी नाम कन्या राशी के अंतर्गत आते है |
  7. तुला राशि : – तुला राशि के स्वामी गृह शुक्र है | राशि क्रम में तुला राशि का सातवाँ स्थान है | रा , री , रु , रे , रो , ता , ती , तू , ते  ये सभी अक्षर तुला राशि से संबंध रखते है |
  8. वृश्चिक राशि : – वृश्चिक राशि के स्वामी गृह मंगल है | राशि क्रम में वृश्चिक राशि का आठवां स्थान है | ना , नी , नू , ने, नो , या , यी , यू  – ये सभी अक्षर वृश्चिक राशि से संबंध रहते है | अगर आपका नाम इन सभी अक्षर में से शुरू होता है तो समझ जाये आपकी राशि वृश्चिक है |
  9. धनु राशि : – धनु राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | राशि क्रम में धनु राशि का नौवा स्थान है | ये , यो , भा , भी , भू , धा , फा , ढा , भे – ये सभी अक्षर धनु राशि के अंतर्गत आते है |
  10. मकर राशि : – मकर राशि के स्वामी गृह शनि है | राशि क्रम में मकर राशि का दसवां स्थान है | भो , जा , जी , खी , खू , खे  , खो , गा , गी – इन सभी अक्षरों से शुरू होने वाले सभी नाम मकर राशि के अंतर्गत आते है |
  11. कुम्भ राशि : – कुम्भ राशि के स्वामी गृह शनि है | राशि क्रम में कुम्भ राशि का 11वाँ स्थान है | गू , गे , गो , सा , सी , सू , से , सो , दा – इन सभी अक्षरों से शुरू होने वाले सभी नाम कुम्भ राशि के अंतर्गत आते है |
  12. मीन राशि : – मीन राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | राशि क्रम में यह अंतिम राशि है | दी , दू , थ , झ , ञ , दे , दो , चा , ची– अगर आपका नाम इन सभी अक्षरों में से किसी एक अक्षर से शुरू होता है तो आपकी राशि मीन होगी |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...