सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राहु की दशा और महादशा में इन उपायों को अपनाएं ! राहु दोष निवारण हेतु उपाय

राहु और केतु दोनों को छाया गृह माना गया है | यद्यपि ये स्वत्रंत रूप से अपने प्रभाव नहीं दिखाते है | ये दोनों गृह जिस भी गृह के साथ होते है उसी के अनुरूप फल प्रदान करते है | ऐसा नहीं है कि राहू और केतु हमेशा ही अशुभ फल प्रदान करते है | जब राहू कुंडली के तीसरे, छटे और ग्यारहवे भाव में हो तो शुभ फल प्रदान करते है राहु और केतु अगर किसी जातक की कुंडली में दशा और महादशा हो तो जातक के लिए यह काफी कष्टकारक होता है | आज हम आपको राहु गृह की दशा और महादशा को शांत करने के उपायों के विषय में जानकारी देने वाले है |

राहु दोष निवारण उपाय  : –

  • राहू गृह की दशा और महादशा होने पर इस मंत्र के नियमित रूप से जप करने चाहिए | इस मंत्र के जप से राहू दशा से होने वाले कष्ट दूर होते है | मंत्र इस प्रकार से है : ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः |
  • भगवान भोलेनाथ की आराधना से भी राहु दशा में कष्ट कम होते है | इसलिए शिवलिंग को जल अर्पित करें | सोमवार को व्रत रखे व ॐ नमः शिवाय मंत्र के जप करें |
  • शनिवार की शाम एक मोटी रोटी बनाये, इस रोटी पर सरसों का तेल लगाये और इसे चार हिस्सों में बांटकर किसी काले कुत्ते को खिला दे | इस उपाय के करने से राहु -केतु और शनि दोष सभी शांत होते है | इसके अतिरिक्त आप तेल के गुलगुले भी काले कुत्ते को खिला सकते है |
  • राहु दशा होने पर अधिक से अधिक दान करना चाहिए : किसी भूखे को खाना खिलाये, कौए को मीठा खिलाये व ब्राह्मण को भोजन कराये
  • प्रतिदिन सुबह-सुबह पक्षियों को बाजरा और काले तिल दोनों को मिलाकर खिलाये |
  • राहू की दशा में रात को अपने सिरहाने जौं रखकर सोना चाहिए | सुबह इस जौं को दान कर देना चाहिए |
  • शनिवार के दिन अपने उपयोग किये हुए वस्त्र किसी गरीब को दान करने चाहिए |
  • राहू की दशा और महादशा में प्रतिदिन सुबह 2 रोटी व थोडा मीठा गाय को खिलाये |
  • सात तरह का अनाज मिलाकर कुल वजन सवा 7 किलो कर ले | अब इसमें थोडा सा तेल मिला ले | अब इसे अपने ऊपर से सात बार वार ले |  अब गुरुवार के दिन से शुरू करके लगातार समान मात्रा में किसी बिजार( गाय की नर प्रजाति) को खिलाये |
  • राहू मंत्र साधना करने से भी राहू प्रसन्न होते है और राहू से होने वाले सभी कष्ट दूर होते है | राहू मंत्र || ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः || को आप सिद्ध करने के लिए सामान्य मन्त्र साधना के अनुरूप ही इस साधना को भी कर सकते है
  • भगवान भैरव के मंदिर में रविवार दे दिन शराब चढ़ाये व तेल का दीपक जलाये |
  • कुंडली में राहु की दशा होने पर शराब का सेवन आपकी समस्याओं को और भी बढ़ा सकता है | इसलिए शराब का सेवन बिल्कुल बंद कर दे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...