सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काले कौवे के पंख से वशीकरण मंत्र टोटका उपाय

काले कौवे के पंख से प्रचंड काला जादू वशीकरण कैसे किया जाता है? मंत्र टोटका उपाय जाने – वशीकरण विद्या की बात की जाए तो इसको करने के कई तरीके होते है। नींबू, मिर्ची, लहसुन आदि के बारे मे तो आपने ज़रूर सुना होगा कि काले जादू, टोटके व वशीकरण मे इनका इस्तेमाल कितना आम है। पर इनके अलावा काले कौवे के पंख से भी वशीकरण विधि को किया जाता है। तो आज हम आपको बताएंगे की आखिर कैसे आप भी काले कौवे के पंख के इस्तेमाल से किसी व्यक्ति को अपने वश मे कर सकते है।कौवे के पंख से पहला उपाय आप यह कर सकते है कि थोड़ा सा नींबू का रस ले, फिर उसमे थोड़ा सा लाल सिंदूर मिला ले। अब कौवे के पंख के प्रयोग से एक सफ़ेद कागज़ पर उस व्यक्ति का नाम लिखे जिसको अपने वश मे करना चाहते है। पर ध्यान रहे की ये विधि सिर्फ शनिवार की रात 2 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच ही करे। नाम लिखते हुए आपको उस व्यक्ति का ध्यान करना होगा कि वो आपके वश मे हो जाए। नाम लिखने के बाद आप उस कागज़ को जला दे।कौवे के पंख से वशीकरण टोटकेअक्सर लड़का-लकड़ी की लव स्टोरी मे देखा जाता है कि लाख कोशिश करने पर भी या तो लड़की नहीं मानती या फिर लड़का राज़ी नहीं होता। ये बेहद ही दिल दुखाने वाला समय होता है। ऐसे मे बहुत से लोग अपने प्रेम को पाने के लिए जादू-टोने, काले जादू का सहारा लेते है। तो हम भी आपको एक ऐसे टोटके के बारे मे बताते है। जिसका इस्तेमाल बिना किसको नुकसान पहुचाए आप कर सकते है। इस टोटके को करने के लिए आप कौवे का पंख ले, फिर उसे जला दे। उसकी राख को संभाल कर एक साथ कर ले। फिर उसमे अपने मुंह की लार मिलकर उसकी गोली बना ले। ध्यान रहे यह उपाय अकेले मे ही करे। गोली बन जाने के बाद आप जिस किसी को अपने वश मे करना चाहते है उसपर फेककर मार दे। अगर गोली सामने वाले के शरीर पर छु जाती है, तो वो आपके वश मे हो जाता है। पर यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आखिर आपने पूरी विधि को कितने ध्यान से किया है।कौवे के पंख से नाम लिखकर वशीकरणएक उपाय आप यह भी कर सकते है कि सबसे पहले कौवे का पंख ले, थोड़ा हल्दी ले, कागज़ का टुकड़ा ले व लाल रंग का मोली का धागा ले ले। यह उपाय रविवार की रात 12 बजे ही करे। अब पंख को हल्दी मे डालकर उसकी मदद से कागज़ पर उस व्यक्ति का नाम लिख ले, जिसे आप अपने वश मे करना चाहते है। नाम लिखने के बाद बताया गया मंत्र भी लिखे। मंत्र है: “ॐ वशमानया कुरु कुरु स्वाहा”। आपको इस मंत्र का 108 बार जाप करना होगा। इसके बाद अब कौवे के पंख को उसी कागज़ मे बंद कर दे और लाल मोली के धागे से बांध दे। फिर इसे ले जाकर पेढ़ के नीचे गाड़ दे। यदि कोई स्त्री अपने पति को वश मे करना चाहती है तो वो कागज़ को रात भर उनके तकिये के नीचे रखे। उसके बाद अगले दिन पेड़ के नीचे गाढ़ दे। कुछ वक़्त बाद आपको इसका असर नज़र आने लगेगा।काले कौवे के पंख से प्रचंड वशीकरण– आप एक अन्य मंत्र के माध्यम से उस व्यक्ति पर वशीकरण कर सकते है जिसको आप चाहते है। मंत्र है: “ॐ काकभूशुंडी नमः सर्वजन मोहय मोहय वश्य वश्य कुरु कुरु स्वाहा”। कौवे का एक पंख ले और बताए गए मंत्र को 108 बारे बोले। हर बार मंत्र बोलने के बाद पंख पर फूँक मारते जाए। 108 बार ऐसा करने के बाद उस पंख को आग लगा दे। फिर उसकी राख़ को अपने सामने रखकर उसे लोबान धूप दिखाए। ध्यान रहे आपका मुह दक्षिण दिशा की ओर हो। इसके बाद एक बार फिर बताए गए मंत्र का 108 बार जप करे। इसके लिए आपको किसी माला का इस्तेमाल नहीं करना है। पूरी विधि करने के बाद यदि आप उस भस्म का अगले 7 दिनों तक तिलक करते है और तिलक लगाते समय भी मंत्र का 7 बार जप करते है, तो सफलतापूर्वक वशीकरण कर पाएंगे।काले कौवे के पंख से वशीकरण करने का उपायमंत्र साधना के अलावा यह वाला उपाय आपको शायद सबसे आसान लगे। इस उपाय को करने के लिए आप कौवे का पंख ले और फिर उसे जला दे। इसके बाद उसे बड़ी सावधानी से एक छोटी सी शीशी मे रख ले। इस उपाय को शनिवर की शाम को करे। इसके बाद आप जब भी इस राख/भस्म का तिलक लगाकर जिसके सामने जाएंगे, इस तिलक को देखने वाला व्यक्ति आपसे वशीभूत हो जाएगा।वैसे देखा जाए तो सिर्फ वशीकरण के लिए ही नहीं बल्कि वास्तुशात्र भी कौवे के पंख के महत्व को मानता है। वास्तुशात्र के अनुसार यदि आप चाहते है की घर मे सुख-शांति बने रहे और माँ लक्ष्मी की कृपा भी बने रहे, तो एक कौवे के पंख को चुप-चाप से एक सफ़ेद कपड़े मे लपेटकर उसे लाल रंग के धागे से बांध दे। फिर उसे अपने घर की तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। इससे माँ लक्ष्मी की कृपा बनेगी।तो इस तरह हमने आपको कौवे के पंख से किए जाने वाले कई सारे वशीकरण विधि व मंत्र साधना की जानकारी दी। जिनकी मदद से आप किसी भी व्यक्ति को वशीभूत कर सकते है। पर हमेशा ध्यान दे ये काम कभी भी गलत नियत या बेवजह किसिकों परेशान करने के लिए ना करे। एक और महत्वपूर्ण बात यह भी की कौवे के पंख से होने वाले वशीकरण के लिए आप जानबूझकर किसी कौवे को मारे नहीं और ना ही उसके शरीर से पंख तोड़े। यह खुद ही आपको कही गिरा हुआ मिल सकता है। तो उम्मीद करते है की बताए गए उपाय आपके लिए मददगार साबित होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...

गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना

 जाने कैसे किये जाते है गुप्त नवरात्रि के दिनों में तांत्रिक साधना जिससे कोई भी किसी भी कार्य को सफल बना सकता है| अधिकतर लोग वर्ष में आने वाली चैत्र नवरात्रा और आश्विन या शारदीय, दो ही नवरात्रों के बारे में जानते हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसके अतिरिक्त और भी दो नवरात्रा होती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रा कहा जाता है। इन दिनों देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा विभिन्न साधनाए भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए की जाती है। तंत्र साधना के अनुसार गुप्त नवरात्रा में अपनाए गए प्रयोग विशेष फलदायक होते हैं और उनका फल भी जल्दी ही प्राप्त किया जा सकता है। जैसा कि गुप्त शब्द से ही विदित होता है कि यह नवरात्रा गुप्त होती है, अतः इस समय किए गए सभी उपाय भी गुप्त ही होने चाहिए।गुप्त एंव काली शक्तियों को प्राप्त करने हेतु यह श्रेष्ठ समय है और इस समय के सदुपयोग के लिए आपके लिए पेश है गुप्त नवरात्रि के तांत्रिक उपाय टोटके–१) तंत्र-मंत्र आरम्भ करने के पहले आप एक कलश की स्थापना करे मां देवी का नाम लेते हुए। देवी मां की मूर्ति को सिंदूर चढ़ाएं, धूप दीप करे, लाल फूल अ...