सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बंगाली चमत्कारी तंत्र मंत्र

बंगाल यहीं 51 शक्तिपीठों में से के तारापीठ स्थित है| मंदिर से कुछ कदम आगे विशाल श्मशान है जहां वर्ष भर औघड़ों का डेरा लगा रहता है| बंगाल क्षेत्र को राजिनीतिक अथवा भौगोलिक रूप से राज्य के रूप में विचारित करने की बजाय इसमे एकसमान संस्कृति वाले उड़ीसा, आसाम तथा बिहार के कुछ हिस्से को भी शामिल करना पड़ेगा| इन क्षेत्रों में आध्यात्मिक उत्थान के साथ-साथ जादू टोने का प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया बाकी सभी बातें गौण होकर रह गई| इनमे भी कलकत्ते का काला जादू तथा कामरूप कामाख्या के जादू – टोने का डंका दुनिया भर में बजने लगा| 19वीं शताब्दी के मध्य तक लोग अपने युवा पुत्रों को इन क्षेत्रो में भेजने से डरते थे| मान्यता है कि वहाँ की जादूगरनियाँ पुरुषों को भेड़ा बनाकर रख लेती हैं| एक प्रसिद्ध कहानी है जिसके अनुसार महान गुरु मछेन्द्र नाथ भी एक बार कामरूप कामाख्या की जादूगरनी के वश में हो गए| उनके शिष्य गोरखनाथ ने ध्यान लगाया तो उन्हें अपनी गुरु की स्थिति का बोध हुआ| वह भेष बदलकर वहाँ पहुंचे और भेड़ा बने मछेन्द्र नाथ से कहा-जाग मछेन्दर! गोरख आया!! दो से तीन बार ऐसा कहते ही उनके गुरु वास्तविक स्वरूप में आ गए| तब से इस उक्ति का शाबर मंत्र के मंत्र के रूप में प्रयोग होने लगा है| यदि किसी पर वशीकरण का प्रभाव दिखे, उसके कानो में प्रतिदिन तीन बार कहें—जाग —-! गोरख आया!! गुरु गोरखनाथ का नाम लेते ही जादू प्रभाव खत्म हो जाता है|
बंगाली वशीकरण मंत्र
बंगाली तंत्रिकों के लिए कामरूप कामाख्या तंत्र सिद्धि का विशेष स्थान है| इसलिए अनेक मंत्रो में कामाख्या देवी को ही संबोधित किया जाता है| मान्यता है कि कामख्या देवी अत्यंत उग्र है| यदि इनकी साधना निष्ठापूर्वक किया जाए तो प्रयास निष्फल नहीं जाता| बंगाली तांत्रिक वशीकरण के लिए भी कामख्या देवी की आराधना ही श्रेष्ठ मानते हैं –
ओम नमो कामाख्या देव्यै अमुक मां वश्य कुरु स्वाहा:
उक्त मंत्र का जाप एकांत में रात्रि के समय प्रारम्भ करें| इसे शुरू करने से पूर्व अपने सम्मुख कामाख्या देवी का विग्रह अथवा चित्र रखें| पंचोपचार पूजन करें| हाथ में जल लेकर अपना नाम गोत्र आदि बोलते हुए तथा अपनी मनोकामना व्यक्त करते हुए सवा लाख जाप का संकल्प करें| दिशा शोधन, कर न्यास, अंग न्यास, कवच आदि पाठ करने के बाद देवी के मनोरम रूप का ध्यान करे| तत्पश्चात प्रतिदिन जाप करें तथा सवा महीने में पूर्ण कर लें| जप के दौरान जिसका वशीकरण करना है उसका चित्र रखें| चित्र न हो तो लाल कलाम से उसका नाम लिखकर गोला बनाकर घेर दें| यदि प्रतिदिन ऐसा करना संभव न हो तो प्रथम दिन तथा जाप समाप्ति दिन अवश्य करें| बीच के दिनों में दुर्गा सप्तशती में वर्णित कवच पाठ कर लें|  सवा लाख जाप पूर्ण होने के उपरांत 108 आहुतियाँ डालें| इसके बाद यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा| पूजा में उपयोग किए गए प्रसाद, पुष्प, जल आदि को संभाल कर रखें| जिसका वशीकरण करना हो उसका नाम लेते हुए 11 बार इस मंत्र का जाप करें तथा प्रसाद खिला दें, अथवा जल उसके ऊपर छिड़क दें अथवा फूल उसके किताब में छुपाकर रख दें| वह वशीभूत हो जाएगा/जाएगी|
बंगाली जादू मंत्र
कहते हैं बंगाल की हर लड़की को पुराने जमाने में परवरिश के दौरान गृहकार्य के साथ-साथ वशीकरण का कुछ तरीका या टोटका बताया जाता है| दरअसल बंगाल के अधिकांश लोग दक्षिण काली की आराधना करते हैं| इनमे स्त्री-पुरुष दोनो शामिल होते हैं| परंतु स्त्रियाँ कुशल गृहणी होने के अलावा पति को वश में रखने का उपाय भी जानती थी| जबकि यहाँ स्त्री-पुरुष दोनों को वश में रखने का मंत्र तथा टोने-टोटके प्रचलित हैं|
दक्षिण काली की आराधना के लिए प्रसिद्ध मंत्र है –ओम क्रीं क्री दक्षिण कालियै नमः जो स्त्री-पुरुष नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करते हैं तथा काली की आराधना करते हैं उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है| परंतु यहाँ स्त्रियॉं को वश में करने के लिए भी कुछ शाबर मंत्र प्रचिलित हैं| इनका प्रारम्भ बंगाल से ही हुआ, परंतु देश के अलग-अलग प्रान्तों में पहुँचते ही इसका स्वरूप बदल गया|
वह मंत्र है –
काली घाटे देवी काली/पतित-पावनी देवी काली/जावा फूले स्थूरी जले।
सयी जवा फूल में सीया बेड़ाय/देवीर अनूरबल। ओहि होत करिवजा होयबे ।
काली धर्मेर/ बले कहार आज्ञे राठे। कालिका चण्डीर आशे|
यह एक चमत्कारी शाबर मंत्र है| मनोकामना मन में रखकर तीन बार इस  मंत्र का जाप करें तथा फूँक मारे| इससे हर अभीष्ट की सिद्धि होती है| इस मंत्र की सहायता धन लाभ, से लेकर वशीकरण तक किया जा सकता है|
बंगाली टोटके
  • दीपावली, होली या ग्रहण के मौके पर पीपल के पाँच या सात पत्ते तोड़कर लाएँ| लक्ष्मी पूजन के बाद उन पत्तों पर प्रसाद रखकर पीपल के वृक्ष को अर्पित कर दें| इससे घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है|
  • यदि किसी को नज़र लग गई हो तो एक रोटी बनाए जो एक तरफ से कच्ची दूसरी तरफ से पक्की हो| अब उस पर घी चुपड़ दें तथा ऊपर से थोड़ा सा नमक और तीन सूखी मिर्च रख दें| अब उसे पीड़ित के ऊपर से सात बार उसार कर बहते हुए पानी में फेंक दें  अथवा सुनसान क्षेत्र में जाकर रख दें|
  • शादी के तुरंत बाद मियां-बीबी में झगड़ा होने लगे तो हरी मेंहदी में काली उड़द मिलाकर जिस दिशा में उनका घर हो उस दिशा में फेंक दें|
  • दशहरे के अवसर पर जहां देवी प्रतिमा बैठती हो| वहाँ पूजा करने हेतु जाएँ| पूजन सामग्री के साथ अपनी मनोकामना भी एक कागज पर लिख दें| पूजन सामग्री अर्पित करते समय निरंतर अपनी कामना बोलते रहें| लौटते समय पंडित से अनुरोध करें कि वह उस कागज में आपको सिंदूर दे दे| वह सिंदूर सवा महीने तक लगाएँ| इससे पति का वशीकरण होता है| स्वाभाविक रूप से यह विधि सिर्फ स्त्रियॉं के लिए है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

मसान सिद्धि साधना

  मसान सिद्धि साधना कोई भी अघोरी तांत्रिक साधक मसान सिद्धि साधना कर प्रयोग कर मसान को जागृत किया जा सकता है|मसान जगाकर कोई साधक तांत्रिक शक्तियों को अर्जित कर सकता है और उसकी सहायता से कई चमत्कार कर सकता है, मसान या श्मशान विधि बहुत ही खतरनाक होती है| यहाँ दी गयी मसान सिद्धि साधना के प्रयोग से आप काले जादू और तांत्रिक साधना में दक्ष हो सकते हैं, अगर आपके अन्दर साहस की कमी है या आपका संकल्प कमज़ोर है तो इस मसान सिद्धि साधना को नही करना चाहिए| मसान जगाने की विधि/मंत्र करने के लिए करने के लिए आपको ये वस्तुएं इकठ्ठा करनी होगी – सरसों का तेल, मिट्टी का तेल, लोभान, 1 बोतल शराब, एक इस्त्र की शीशी और कुछ लौंग, अब आप श्मशान में चले जाएँ और वहां पर दिया जला दें| अब लौभान कपूर आदि जला दें, अब दीये के सम्मुख बैठकर इस मन्त्र का 11 बार माला जाप करें  – ओम नमो आठ खाट की लाकड़ी, मुंज बनी का कावा, मुवा मुर्दा बोले, न बोले तो महावीर की आन, शब्द सांचा, पिंड कांचा, पिंड कांचा, फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा|| आप अपने आस पास इस्त्र और शराब छिड़क दें, अगर इस दौरान आपको ...