सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सौतन से छुटकारा पाने के उपाय

सौतन से छुटकारा पाने के उपाय

सौतन से छुटकारा को भले ही बीते जमाने में पति की दूसरी पत्नी के तौर पर सामाजिक मान्यता मिली हुई हो, लेकिन आज दुनिया के किसी भी कोने में इसे अनैतिक समझा जाता है। सौतन किसी पत्नी का सुख-चैन छिनने वाली होती हैं। इसलिए कोई भी स्त्री कभी नहीं चाहेगी कि उसका पति सौतन यानि पराई स्त्री के साथ प्रेम-संबंध कायम करे। इसके लिए वह पति पर तरह-तरह के अंकुश बनाती हैं और भावनात्मक स्तर पर वैवाहिक रिश्तों की पाबंदियां लगाती है।
सौतन से छुटकारा
पर-स्त्री गमन के आदि हो चूके पति को सही मार्ग पर लाने के लिए कई तरह के तांत्रिक, वैदिक, ज्योतिषीय और टोटके के उपाय विभिन्न ग्रंथों में दर्ज हैं। यदि इनका सही तरह से समय रहते ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास के साथ इस्तेमाल किया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम के साथ सौतन से छुटकारा मिलना सुनिश्चित हो जाता है।
वैसे सौतन से छुटकारा पाने का अर्थ है पति को अपने वश में करना, न कि किसी स्त्री को पति से दूर करना। दोनों कार्यों को समझने का फर्क और अर्थ सकात्मक एवं नकारत्मक भाव लिए हुए किसी का अहित करने से बचाने का भी है। यह कहें कि पति के वशीकरण उपाय सांप भी मर जाए और लाठी भी नहीं टूटे मुहावरे के सिद्धांत के आधार पर किया जाना चाहिए। आईए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण उपयों के बारे मेंः-
प्रेम में कमीः पति के दूसरी स्त्री के प्रति अकर्षित होने का सामान्य अर्थ में उसकी व्याहता पत्नी के प्रेम में कमी का होना है। ऐसे में सबसे पहले पत्नी को चाहिए कि वह पति के ऊपर अपने रंगरूप-सौंदर्य-यौवन का भावनात्मक मोहिनी जाल फैलाए। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को स्मरण कर शुक्रवार को एक सरल उपाय करे। इसके लिए तीन इलायची को अपने शरीर से स्पर्श कर उसे पहने हुए परिधान में छिपा लें। साड़ी पहनने वाली स्त्री अंचल के कोने में, या सलवार-सूट वाली स्त्री दुपट्टे के एक कोर में या फिर जींस-टीर्शट जैसी आधुनिक परिधान धारण करने वाली अपने रूमाल के एक कोने में बांधकर रख लें।
अगल दिन यानि शनिवार की सुबह उसी इलायची को पीसकर किसी व्यंजन के साथ पति को खिला दें। ऐसा मात्र तीन शुक्रवार को करने से पति का उसकी पत्नी के प्रति वशीकरण हो जाता है और सौतन से खुद-व-खुद मुक्ति मिल जाती है।
आकर्षण शक्तिः पति के मन-मस्तिष्क में अपनी अकर्षण शक्ति या कहें प्रभाव को बढ़ाने से भी परस्त्री के पीछे भागने वाला पति सही रास्ते पर आ जाता है और सौतन बनी दूसरी औरत उसके पति को अपने मोहजाल से मुक्त करने को मजबूर हो जाती है। इसके लिए एक टोटका नुस्खे के तौर पर अपनाया जा सकता है। टोटके के तरीके के अनुसार पहले एक-दो पके केले में गोरोचन को मिलाकर लेप बना लें, फिर उस लेप को अपने सिर पर लगाएं।
ऐसा करने से सम्मोहन या अकर्षण शक्ति की अद्भुत क्षमता का अनुभव होता है, जिससे पति का सामना करने और उसके सम्मुख अपने प्रेम की आतुरता को सौंदर्य-बोध के साथ व्यक्त करने का मनोबल मजबूत होता है। पति पर अधिकार जमाने का आत्मविश्वास बढ़ता है। वैसे अपना आकर्षण एक खास तरह के तिलक लगाने से भी संभव है। तिलक के लिए नारियाल के साथ धतुरे के बीज और कपूर को पीस लें। इसे नियमित तब लगाएं, जब पति सामने हो और उसे अपने सौंदर्य का ऐहसास करवाएं। तिलक का असर जितना लगाने वाली स्त्री को आत्मविश्वासी बना देता है, उतना ही उसे देखने वाले पर वशीकरण से प्रभावित भी कर देता है।
यौन क्षमता: पति को अपने वश में रखने के लिए बहुत ही कारगर उपाय पत्नी की यौन क्षमता में पर्याप्तता का होना और अपने मोहपाश में बांधने लायक यौनाकर्षण को प्रदर्शित करना भी है। ऐसा होने पर   दूसरी औरत के पीछे भागने वाला पति अपनी पत्नी के शारीरिक और फिर मनोवैज्ञानिक आकर्षण में बंधने बच नहीं पाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पत्नी को चाहिए कि वह शुक्र ग्रह को ठीक करने के लिए कामदेव मंत्र का विधिवत जाप करे।
कामदेव का वह मंत्र इस प्रकार हैः- ओम कामदेवाय विद्यम्हेरति प्रियायै धीमहितन्नो अनंग प्रचोदयात्। इसके अतिरिक्त कामदेव को प्रसन्न रखने के शाबर मंत्र भी हैः- ओम नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्योभवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा। इन मंत्रों के जाप से यौन क्षमता बढ़ती है। इसी तरह से शुक्र मंत्र ओम दां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः के जाप से पति को अपने वश में रखा जा सकता है।
गृह क्लेशः घर में पति-पत्नी के बीच गृह क्लेश और अशांति का कारण भी अक्सर दूसरी औरत बनती है। पति का दूसरी औरत के साथ प्यार का चक्कर या फिर किसी स्त्री के द्वारा दूसरे के पति को अपने वश में कर लेने के कारण पति-पत्नी आपस में अक्सर लड़ते-झगड़ते हैं। इस आधार पर सौतन से मुक्ति तभी मिल सकती है जब गृह क्लेश के तांत्रिक या मांत्रिक उपाय किए जाएं। इसके लिए लिए गृह क्लेश निवारण मंत्र का 42,000 बार जाप करने की सलाह दी जाती है। वह मंत्र हैः-
धाम धिम धूम धुर्जट पत्नी वां वीं वुम वागधिश्वरी।
क्राम क्रीम कृम कालिका देविशाम शिम शुम शुभम कुरु।।
इस मंत्र का जाप प्रातःकाल मां दुर्गा या काली देवी की तस्वीर के सामने धुप-दीप जलाने के बाद लाल फूल अर्पित कर शुरू किया जाता है। प्रति दिन 108 बार जाप करने से घर में शांति का वातावरण बनता है। दांपत्य जीवन मंे खुशहाली आती है।
पति वशीकरणः पति को दूसरी औरत के साथ संबंध-विच्छेद करवाने के लिए उसके वशीकरण के टोटके अपनाने चाहिए। इस संबंध मंे उपाय के लिए एक पान का सबूत पत्ता लाएं। उसपर चंदन और केसर का चूर्ण लगाएं। इस तरह से बने मिश्रण को तिलक के रूप में ललाट पर लगाकर पति के सामने या उसकी तस्वीर के सामने जाने पर उसका वशीकरण हो जाता है। ऐसा 43 दिनों तक किया जाना चाहिए। हर दिन नया पान का पत्ता लाएं और अंतिम दिन सभी पत्ते बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
पति को पराई स्त्री(सौतन ) या लड़की से दूर करने का उपाय – के लिए पत्नी अपनी माहवारी के दौरान रात के बारह बजे सोए हुए पति की चोटी के कुछ बाल काट ले। उसे पति की नजर बचाकर रखे। कुछ दिनों के बाद बालों जलाकर पैरों से कुचल दें और घर के बाहर फेंक दें। यह साधारण उपाय पति का मतिभ्रम करने के लिए कारगर उपाय है। कुछ दिनों में ही पति का अपनी पत्नी के प्रति वैचारिक मतभेद खत्म हो जाता है और दूसरी औरत के प्रति बने दीवानेपन को धीरे-धीरे त्याग देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

मसान सिद्धि साधना

  मसान सिद्धि साधना कोई भी अघोरी तांत्रिक साधक मसान सिद्धि साधना कर प्रयोग कर मसान को जागृत किया जा सकता है|मसान जगाकर कोई साधक तांत्रिक शक्तियों को अर्जित कर सकता है और उसकी सहायता से कई चमत्कार कर सकता है, मसान या श्मशान विधि बहुत ही खतरनाक होती है| यहाँ दी गयी मसान सिद्धि साधना के प्रयोग से आप काले जादू और तांत्रिक साधना में दक्ष हो सकते हैं, अगर आपके अन्दर साहस की कमी है या आपका संकल्प कमज़ोर है तो इस मसान सिद्धि साधना को नही करना चाहिए| मसान जगाने की विधि/मंत्र करने के लिए करने के लिए आपको ये वस्तुएं इकठ्ठा करनी होगी – सरसों का तेल, मिट्टी का तेल, लोभान, 1 बोतल शराब, एक इस्त्र की शीशी और कुछ लौंग, अब आप श्मशान में चले जाएँ और वहां पर दिया जला दें| अब लौभान कपूर आदि जला दें, अब दीये के सम्मुख बैठकर इस मन्त्र का 11 बार माला जाप करें  – ओम नमो आठ खाट की लाकड़ी, मुंज बनी का कावा, मुवा मुर्दा बोले, न बोले तो महावीर की आन, शब्द सांचा, पिंड कांचा, पिंड कांचा, फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा|| आप अपने आस पास इस्त्र और शराब छिड़क दें, अगर इस दौरान आपको ...