सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घर में पूजा स्थान से जुड़े जरुरी नियम | पूजा स्थल पर ये स्थापना अवश्य करें

घर में पाठ-पूजा करना भारतीय संस्कृति में अनादि काल से चला आ रहा है | यूं तो भक्तजन मंदिर में जाकर देव आराधना करते है किन्तु समय के अभाव के रहते , मंदिर जाने का समय निकाल पाना थोडा मुश्किल हो जाता है , इसीलिए घर पर पाठ -पूजा करना भी फलदायी माना गया है | हिन्दू धरम में प्रत्येक परिवार में पूजा करने का एक स्थान होता है, जहाँ वे अपने आराध्य देव या देवी की प्रतिमा स्थापित करते है | और सुबह -शाम दूप-दीप भी प्रज्वलित करते है | आमतौर घर में पाठ-पूजा का कार्य घर की गृहणी करती है |
घर में पूजा करने का स्थान कैसा होना चाहिए ? पूजा का स्थान घर में कहाँ स्थापित होना चाहिए ? पूजा स्थल में कौन-कौन सी वस्तुएं रखना शुभ है और कौन सी अशुभ ? पूजा करने की विधि आदि के विषय में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं होती | इसीलिए घर में पूजा स्थान पर होने वाली गलतियाँ आपको इससे मिलने वाले फल से वंचित रख सकती है | घर में की जाने वाली पाठ -पूजाका सम्पूर्ण फल पाने के लिए आप इस post में पूजा स्थान से जुड़ीं जानकारियों को अच्छे से समझकर उनको प्रयोग में लाये |

घर में पूजा स्थान कहाँ होना चाहिए : –

शास्त्रों के अनुसार घर में पूजा करने का स्थान ईशान कोण में होना चाहिए | ईशान कोण – उत्तर दिशा और पूर्व दिशा के बीच का भाग ईशान कोण होता है | ईशान कोण को शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम दिशा माना गया है | इसलिए इस दिशा में पूजा के मंदिर को स्थापित करें | यदि किसी कारणवश ऐसा न भी कर पायें तो भूलकर भी घर के ईशान कोण में गंदगी जमा न होने दे व घर के इस हिस्से को सदा पवित्र रखे | ईशान कोण के अतिरिक्त पूर्व दिशा भी पूजा स्थान के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है | इसीलिए आप घर में ईशान कोण व पूर्व दिशा दोनों में से जहाँ भी आप सुविधाजनक रूप से पूजा स्थल की स्थापना कर सके, अति उत्तम है |

पूजा स्थल में कौन-कौन से वस्तुएं शुभ और अशुभ होती है :-

घर में पूजा का स्थान सुनिश्चित करने के पश्चात प्रश्न उठता है कि पूजा स्थल में कौन-कौन से चीज़े रखना शुभ होता है और अशुभ चीज़े क्या है ताकि इन्हें तुरंत पूजा स्थल से हटा दिया जाये | वैसे तो पूजा के स्थान की सजावट व्यक्ति की श्रद्धा और कला पर निर्भर करती है इसमें कोई बाध्यता नहीं है | पूजा स्थल में कौन-कौन से देव व देवी की प्रतिमा लगानी है वह भी व्यक्ति की देवों के प्रति श्रद्धा और विश्वास पर निर्भर करता है  किन्तु पूजा स्थल में कुछ चीजों का होना बहुत जरुरी है, इनके होने से आप पूजा -पाठ का सम्पूर्ण फल प्राप्त करते है | तो आइये जानते है ऐसी कौन-कौन सी चीजें है जो पूजा स्थल में होनी चाहिए : –
  • पूजा स्थल में गणेश जी स्थापना अवश्य करें | इसके लिए एक सुपारी या ठोस मिटटी की डली पर लाल धागे(मोली ) को लपेट ले व कुमकुम द्वारा तिलक कर एक कटोरी में थोड़े चावल रखकर स्थापित करें |
  • पूजा स्थल में एक कोने में बंद पात्र में गंगाजल अवश्य रखना चाहिए |
  • एक ताम्बे के छोटे से लौटे में जल को पूजा स्थल में अवश्य रखना चाहिए | प्रतिदिन इस पात्र का जल बदलना चाहिए व पुराने जल को किसी पीपल के पेड़ में या तुलसी के पौधे में डाल सकते है |
  • पूजा के स्थान में एक देव की सिर्फ एक ही प्रतिमा रखे | यदि आपके पास एक देव की एक से अधिक प्रतिमा पूजा स्थल में है तो उन्हें घर में कहीं भी दिवार आदि पर लगा सकते है किन्तु पूजा स्थल में एक देव की एक ही प्रतिमा रखे |
  • घर में पूजा के स्थान पर कभी भी बड़ी मूर्तियाँ न रखें | बड़ी मूर्तियों में प्राण-प्रतिष्ठा होना अनिवार्य हो जाता है | इसीलिए बड़ी मूर्तियां मंदिर के लिए ही उचित है | पूजा स्थल में छोटी मूर्ति रख सकते है अन्यथा प्रतिमा रख सकते है |
  • पूजा करने के स्थान पर भूलकर भी अपने पित्र देव ( अपने स्वर्गीय माता, पिता ) की फोटो न लगाये | उनका स्थान अलग रखे |
  • पूजा स्थल में कूड़ा-करकट एकत्रित न होने दे | प्रतिदिन पूजा घर की सफाई करें |
  • अगर आपने पूजा घर में कोई मूर्ती की स्थापना की हुई है तो ध्यान दे , मूर्ती का कोई भी हिस्सा खंडित नहीं होना चाहिए ( खंडित होने से तात्पर्य मूर्ती का कोई हिस्सा टूटने या उसमें दरार आने से है ) मूर्ति खंडित होने पर तुरंत उसे वहां से हटा दे | खंडित मूर्ति को आप बहते पानी में विसर्जित कर सकते है |
  • पूजा स्थल में चमड़े की कोई वस्तु जैसे पर्स , बेल्ट या चमड़े का बैग आदि कदापि न रखे |
  • पूजा के समय शुद्ध देसी गाय के घी का प्रयोग करें, व भोग लगाने के लिए अग्नि में गाय के गोबर के कंडो(ऊपलों ) का ही प्रयोग करना उत्तम माना गया है |
  • पूजा -पाठ के दौरान दीपक कभी भी भुजना नहीं चाहिए, शास्त्रों में यह एक बड़ा अपशगुन माना गया है |
  • पूजा-पाठ के समय गूग्गल युक्त धुपबत्ती का प्रयोग करें | गूग्गल घर के वातावरण को शुद्ध और घर से नकारात्मक व बुरी चीजों को दूर करती है |
  • रात्रि को सोते समय पूजा स्थल को लाल पर्दे द्वारा ढक दे व सुबह होने पर पर्दे हटा दे |

घर के पूजा स्थल में पूजा करने की सरल विधि :- 

हिन्दू धर्म में शास्त्रवत पूजा का विधान बहुत ही बड़ा है जिसके लिए पर्याप्त समय निकालना सभी के लिए मुश्किल है | इसीलिए यहाँ हम आपको पूजा की संशिप्त व सरल विधि के विषय में जानकारी देने वाले है |
  • पूजा-पाठ के लिए एक निश्चित समय का चुनाव कर प्रतिदिन उसी समय पर पूजा-पाठ करने का प्रयास करें | यदि संभव हो सके तो अपनी पूजा पाठ का समय सवा के समय जैसे ( 6.15 am , 7.15 am , 8.15 am , 9.15 am ) इस प्रकार रखे |
  • आसन बिछाकर , शांत मन के साथ बैठ जाये | घी का दीपक व दूप प्रज्वल्लित करें |
  • पूजा के समय सर्वप्रथम गणेश जी के स्तुति मंत्र द्वारा गणेश जी का आव्हान करें |
  • गणेश जी के आव्हान के बाद अपने ईष्ट देव के स्तुति मंत्र द्वारा उनका ध्यान करें , तत्पश्चात आप अपने ईष्ट देव के मंत्र जप व पाठ आदि  करें |
  • अंत में अपने ईष्ट देव या देवी की आरती करें |
  • अब एक मिनट के लिए परमपिता परमेश्वर का ध्यान करें और जमीन से सिर स्पर्श करते हुए भगवान को प्रणाम करें और खड़े हो जाये |
  • अब अपने घर में स्वर्गीय बुजुर्गो की फोटो के पास जाकर उन्हें प्रणाम करें व अपने माता -पिता के पैर छुए |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देवी महाकली के खतरनाक मौत के मंत्र - काली का खारनाकक मारन प्रार्थना

देवी महाकली के खतरनाक मौत के मंत्र    - काली का खारनाकक मारन प्रार्थना यह देवी महाकाली से संबंधित मौत मंत्र का खतरनाक रूप है  देवी महाकली इस चरण में वांछित काम करते हैं।  इस मंत्र के परिणामस्वरूप देवी इस मारन प्रार्थना को पूरा करेंगे। देवी महाकाली के खतरनाक मौत के मंत्र - ओम चाँदलीनी कामखन वासनी वैन डरगे क्लिन क्लिन था: गु: स्वाहा: खतरनाक मृत्यु मंत्र देवी महाकाली के अनुष्ठान - सबसे पहले हमें 11000 बार मंत्र जप से मंत्र की इस शक्ति को सक्रिय करने की आवश्यकता है  फिर जब गोवर्चन और कुम कुम के साथ भोजपतराह पर नीचे बखूबी रेखा लिखने का उपयोग करने की आवश्यकता होती है।  रेखा है - 'स्वाहा मेर्य्य हुन अमुक्कन (शत्रु का नाम यहाँ) ह्रीम फाट स्वाहा |  अब इसके बाद के मंत्र के साथ बाहर निकलते हैं और गर्दन में पहनते हैं, कुछ दिनों में दुश्मन की समय सीमा समाप्त हो जाएगी और देर हो जाएगी देवी महाकाली के खतरनाक मौत की घंटी हिन्दि संस्करण में - काली का  खारनाकक  मारन  प्रैयोग  -  खतरनाक  मारन  प्रयोग   ।  मंत्र  ।   चाण्डालिनी   कामाख्या  वासिनी  वन  दुर्गे  क्

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1.

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और जाप