सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दीपावली वशीकरण तंत्र मंत्र सिद्धि प्रयोग टोटके

दीपावली वशीकरण तंत्र मंत्र सिद्धि प्रयोग टोटके

“ दीपावली “ ..इस त्योहार से शायद कोई भी हिन्दु अनजान नहीं है | उत्साह और रोशनी का यह त्यौहार एक स्वयंसिद्ध और सर्वमान्य मुहूर्त है | तंत्र मंत्र साधना के लिए तो दीपावली की रात एक कुबेर का खजाना सिद्ध होती है | दीपावली पर तंत्र प्रयोग कर साधक कई तरह की सिद्धि को प्राप्त करता है |  इन सिद्धि को प्राप्त कर साधक अपने मनवांछित कार्यो को पूरा करने में सक्षम हो सकता है | इस रात को किए गए किसी भी तंत्र साधना का फल अन्य किसी भी रात से अधिक मिलता है | इस लिए साधक ज्यादा बढ़ चढ़कर इस क्रिया को सम्पन्न  करना चाहते हैं | तो चलिए, आप भी जानें इस रात को किए जाने वाले दीपावली पर तंत्र प्रयोग |दीपावली पर तंत्र प्रयोग
१)  लक्ष्मी पूजन के वक्त कुछ पुराने सिक्के ले चांदी के | इन्हें अन्य सिक्कों और कौड़ियों के साथ पूजन में रखकर हल्दी और केसर से पूजा करे | फिर इन्हें अपने गल्ले या तिजोरी पर रख दें | कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी |
२) धनतेरस/दीपावली वाले दिन प्रातः काल जल्दी स्नान कर लक्ष्मी जी के मंदिर में जाएं | उन्हें कमल फूल और सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें |
३) इस दिन शुद्धता के साथ पूजा के वक्त पीले रंग के वस्त्र धारण कर उत्तर दिशा की ओर मुंह कर बैठ जाए किसी आसन पर | अपने सामने रखे महा लक्ष्मी यंत्र/ श्री कनकधारा यंत्र/ कुबेर यंत्र/ श्री मंगल यंत्र/ श्री यंत्र | अब विधि विधान से इनकी पूजा करें |  दूसरे दिन उन्हें अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर दें और प्रतिदिन धूप-दीप से उनकी पूजा करें | कभी भी धन की कमी नहीं पास आएगी |
४) श्रीफल (नारियल) छोटे आकार का लेकर दीपावली वाले दिन उसकी पूजा करे विधि-विधान से | अब इसे एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर किसी की नजर ना पड़े ऐसी जगह पर रख दीजिए | मां लक्ष्मी आप पर अति प्रसन्न होगी |
५) दीपावली वाले दिन मोती शंख या दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें रात में लक्ष्मी पूजन के वक्त |  दूसरे दिन उन्हें अपनी तिजोरी में रख दें | यह टोटका धन वृद्धि के साथ साथ परिवार वालों के मध्य में प्रेम की वृद्धी करता है |
६) एक दीपक जलाएं तेल का दिवाली वाले दिन पीपल के पेड़ के नीचे | लौटते वक्त पीछे ना देखे | इस प्रयोग को एक वर्ष तक नियमित करे हर शनिवार को | धन की प्राप्ति होगी |
७) ग्यारह गूंजा ले सफेद रंग की लक्ष्मी पूजन के वक्त दिवाली वाली रात को | इनकी पूजा करें | अगले दिन है स्नानोपरान्त  इन्हें अपने गल्ले में रख दें | अटूट धन की प्राप्ति होगी |
८) अक्षत एक चुटकी बिना टूटे हुए और पांच कौड़ियां  एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर रखे लक्ष्मी पूजन में दीपावली वाले दिन रात को और इसकी पूजा करें | दूसरे दिन शुद्ध होकर अपने गल्ले में रखे |
दीपावली पर मंत्र साधना
१) दीपावली वाली रात मंत्र सिद्धि के क्षेत्र में विशेष महत्वपूर्ण है | कमलगट्टे द्वारा बनाई गई माला से नीचे दिए गए मंत्रों में से किसी भी मंत्र का ग्यारह अथवा इक्कीस हजार बार जप और जप का दशांश हवन करें | इसके उपरांत भोजन कराएं बाल कन्याओं को | इससे मंत्र सिद्ध हो जाएगा | मंत्र है —
  • “ओम् ह्नीं श्रीं घण्टाकर्णी नमोस्तुते ठ: ठ: ठ: स्वाहा |” ( प्रतिदिन ११ माला )
  • “ओम् श्री ह्नीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः |” ( ११ माला )
  • “ह्नीं महालक्ष्मी ह्नीं “ ( ५ माला )
२) कुबेर यंत्र /श्री यंत्र / बीसा यंत्र का पूजन करें पंचामृत से स्नान कराने के उपरांत | अब दिए गए मंत्र द्वारा इक्कीस हजार या सवा लाख बार जाप कर इसे सिद्ध कर ले दीपावली की रात को | मंत्र है -” ओम् नमो विघ्न राजाया सर्व सौख्य प्रदायिने, दुष्टारिष्ट  विनाशाय पराय परमात्मने | लंबोदरं महावीर्यम् नागयज्ञोप शोभितम् | अर्धचंद्र धरं देवं विघ्न व्यूह विनाशम | ओम् ह्नां ह्नीं ह्नैं ह्नौं ह्नं हेरम्बाय नमोनम: | सर्वसिद्धि प्रदोसि त्वं सिद्धि-बुद्धि प्रदेभव: | चिंतितार्थ प्रवस्वहिसततं मोदक प्रिय: | सिंदूरारुणवरभ्रैश्च पूजितो द्वारा वरदायकम् | इह  गणपति स्त्रोतम च पठेत भक्ति भाव नर: | तस्यदेहं च गेहं स्वयं लक्ष्मीर्न मूच्चती |” अब इस मंत्र का जाप करें एक माला का प्रतिदिन | स्वास्थ्य, सुयश और धन की प्राप्ति निश्चित है |
दीपावली वशीकरण तंत्र मंत्र सिद्धि
१) आइए अब हम जानकारी लेते हैं दीपावली पर वशीकरण / टोटके की | इस दिन किए जाने वाले वशीकरण प्रयोग के लिए आप सबसे पहले ले एक नीला आसन,  एक गज नीला कपड़ा, एक चौमुखी दीपक,  मिट्टी की एक कड़वी, एक आसन, रूई की चार बत्ती, इलाइची ( छोटी ) के दाने, चार छोटे छुहारे, एक नीले रंग का रुमाल, चार लौंग, दियासलाई, सरसों का तेल गुलाब का इत्र की शीशी( छोटी ), गुलाब- फूल, लड्डू के टुकड़े, गेरू का टुकड़ा आदि |
सबसे पहले पूरब की ओर अपना मुंह कर एक नीले रंग के आसन पर बैठ जाएं | आप भी वस्त्र पहने नीले रंग का | अब दीपक में सरसों तेल डालकर उसे जला लें | उसके बाद नीले रंग के कपड़े को बिछा दे और इसके चारों कोने पर लड्डू के टुकड़े, एक-एक लौंग, छुहारा और इलायची के दाने बाँधे | इसके बाद पानी  से भरे मिट्टी के पात्र में इत्र और गुलाब की पंखुड़ियों को जाल दें | अब अपने चारों तरफ लोहे की कांटी से एक घेरा या लकीर खींच ले और  दिए गए मंत्र का जाप करें | मंत्र है–” ॐ अनुरागिनी मैथन प्रिये स्वाहा, शुक्लपक्षे जपे धावन्ताव दृश्यते जपेत् “ ..४० दिनों तक लगातार इस क्रिया को दोहराएं | कुल मिलाकर मंत्र का पाठ करना चाहिए सवा लाख बार | हर दिन मंत्र पाठ करने के बाद नदी में अपनी परछाई को देखें और प्रतिदिन नई सामग्री का प्रयोग करें | ४० दिन होने के बाद सारी सामग्री को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें
२) ऊपर दिए गए मंत्र को किसी नगाड़े पर लिख ले  लाल रंग की स्याही से | अब उसको बजाने से आपके सारे कार्य बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो जाएगें |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

मसान सिद्धि साधना

  मसान सिद्धि साधना कोई भी अघोरी तांत्रिक साधक मसान सिद्धि साधना कर प्रयोग कर मसान को जागृत किया जा सकता है|मसान जगाकर कोई साधक तांत्रिक शक्तियों को अर्जित कर सकता है और उसकी सहायता से कई चमत्कार कर सकता है, मसान या श्मशान विधि बहुत ही खतरनाक होती है| यहाँ दी गयी मसान सिद्धि साधना के प्रयोग से आप काले जादू और तांत्रिक साधना में दक्ष हो सकते हैं, अगर आपके अन्दर साहस की कमी है या आपका संकल्प कमज़ोर है तो इस मसान सिद्धि साधना को नही करना चाहिए| मसान जगाने की विधि/मंत्र करने के लिए करने के लिए आपको ये वस्तुएं इकठ्ठा करनी होगी – सरसों का तेल, मिट्टी का तेल, लोभान, 1 बोतल शराब, एक इस्त्र की शीशी और कुछ लौंग, अब आप श्मशान में चले जाएँ और वहां पर दिया जला दें| अब लौभान कपूर आदि जला दें, अब दीये के सम्मुख बैठकर इस मन्त्र का 11 बार माला जाप करें  – ओम नमो आठ खाट की लाकड़ी, मुंज बनी का कावा, मुवा मुर्दा बोले, न बोले तो महावीर की आन, शब्द सांचा, पिंड कांचा, पिंड कांचा, फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा|| आप अपने आस पास इस्त्र और शराब छिड़क दें, अगर इस दौरान आपको ...