अपार धन की प्राप्ति हर मनुष्य की चाहत होती है। अपार धन चाहने की इच्छा भी अपार होना जरूरी है। सिर्फ चाहने से धन नहीं मिलता उसके लिए मन में तड़प होना भी जरूरी है।
अपार धन प्राप्ति के लिए शुद्ध आचरण और शुद्ध विचार का होना भी जरूरी है। दरिद्रता, गरीबी या कर्ज से छुटकारा पाकर धनवान बनने के लिए यहां प्रस्तुत हैं आजमाए हुए ऐसे 10 अचूक उपाय जिन्हें आजमाकर आप भी धनवान बन सकते हैं 1.दीपक जलाएं : प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और सुगंधित अगरबत्ती लगाएं। 2.विष्णु-लक्ष्मी पूजा : परमेश्वर के 3 रूपों में से एक भगवान विष्णु को पालनहार माना जाता है। विष्णु ने ब्रह्मा के पुत्र भृगु की पुत्री लक्ष्मी से विवाह किया था। शिव ने ब्रह्मा के पुत्र दक्ष की कन्या सती से विवाह किया था। विष्णु ही व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि देने वाले देव हैं। विष्णु की पूजा और प्रार्थना करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती है। लक्ष्मीजी के 18 पुत्रों की भी पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। * विष्णु-लक्ष्मी का बड़ा-सा चित्र घर में रहना चाहिए। शालिग्राम की नित्य पूजा पंचामृत के स्थान के साथ चंदन आदि लगाकर की जानी चाहिए।
* विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में प्रति शुक्रवार को लाल रंग के फूल अर्पित किए जाने चाहिए।
* मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत (तेल का दीपक) प्रज्वलित करें। 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें।
* शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।लक्ष्मी के 18 पुत्रों के नाम : भगवती लक्ष्मी के 18 पुत्र वर्ग कहे गए हैं। इनके नामों का प्रति शुक्रवार जप करने से मनोवांछित धन की प्राप्ति होती है।*ॐ देवसखाय नम:
*ॐ चिक्लीताय नम:
*ॐ आनन्दाय नम:
*ॐ कर्दमाय नम:
*ॐ श्रीप्रदाय नम:
*ॐ जातवेदाय नम:
*ॐ अनुरागाय नम:
*ॐ सम्वादाय नम:
*ॐ विजयाय नम:
*ॐ वल्लभाय नम: *ॐ मदाय नम:*ॐ हर्षाय नम:
*ॐ बलाय नम:
*ॐ तेजसे नम:
*ॐ दमकाय नम:
*ॐ सलिलाय नम:
*ॐ गुग्गुलाय नम:
*ॐ कुरुण्टकाय नम;

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें