सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संकल्प, विनियोग,न्यास ध्यानादि का महत्व

किसी भी धार्मिक कृत्य, पूजा-पाठ व मंत्र आदि के जप से पूर्व होने वाली सूक्ष्म क्रियाओं संकल्प, विनियोग, न्यास व ध्यान आदि से आम जन सामान्यतः अनभिज्ञ होता है। इसलिए इस आलेख में इन आवश्यक क्रियाओं के महत्व पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है संकल्प संकल्प में हर प्रकार का विवरण होता है जैसे कि किसी बैंक के खाते में होता है यानि आप किस प्रकार का खाता खोलना चाहते हैं (सेविंग, रेकरिंग आदि)। आप इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं या टर्म डिपोजिट करना चाहते हैं अर्थात् आप करना क्या चाहते हैं? इसमें टाईम, प्लेस, डेट आदि सभी बातें मेन्षन की जाती हैं। आप जो भी करना चाहते हैं वह आपको स्पेसिफाई करना पड़ेगा। अगर आप स्पेसिफाई नहीं करते तो आपके सभी प्रोजेक्ट्स डोल-ड्रम्स में हैं। जब तक आप स्पेसिफाई नहीं करेंगे आप का कोई भी प्रोजेक्ट नहीं चलेगा। आपको अपने फाॅर्म में सभी विवरण भरना नितांत आवष्यक होगा। इसी प्रकार यदि आप पूजा कार्य के आरम्भ में संकल्प नहीं करेंगे तो आप की पूजा निरर्थक हो जाएगी क्योंकि उसे कोई आधार ही नहीं मिल सकेगा। संकल्प मानसिक न होकर वाचिक होगा तो आपके शब्द ब्रह्माण्ड में नाद-ब्रह्म के केनवस पर रिकाॅर्ड हो जायेंगे जो अमिट होंगे और आपके ऊपर प्रभावी होंगे और फलस्वरूप आपका आवेदन स्वीकार हो जाएगा अर्थात् आपकी पूजा को आधार मिल जाएगा। विनियोग विनियोग का अभिप्राय नामांकित होने की प्रक्रिया से है। विनियोग में मंत्र के ऋषि देवता और छन्द का उल्लेख किया जाता है। ऐसा किये बिना ठीक वैसे ही होता है जैसे बैंक में पैसा जमा करने वाला व्यक्ति अपना नाम एवं विवरण दर्ज न करे। ऐसी स्थिति में ऐसे व्यक्ति की मृत्यु के उपरान्त उसका धन सरकारी कोष में चला जाता है। विनियोग के बिना की गई पूजा का फल ठीक इसी प्रकार ब्रह्माण्ड की विराटता में समा जाता है और पूजा करने वाले को इसका कोई फल नहीं मिल पाता। न्यास न्यास द्वारा मंत्र या पाठ के टुकड़ों को शरीर के आन्तरिक और बाह्य अंगों में आरोपित किया जाता है जिससे साधक मंत्र व इसके देवता के साथ एकाकार हो सके और उसमें षिव भाव का उदय हो। जीव और परमात्मा में अभेद स्थापित करने का उपदेष वेद और उपनिषदों में दिया गया है। इसी उद्देष्य की पूर्ति हेतु न्यास किया जाता है। यह न्यास की प्रक्रिया तत्वमसि होने का व्यावहारिक रूप है। न्यास किए जाने पर इष्ट मंत्र के देवता साधक की कवच की तरह सर्वरूपेण रक्षा करते हैं। ऐसा करने से मन्त्र की भी रक्षा होती है और जप माला की पूजा करना भी इसी विधान का अंग है। इस प्रकार न्यास करने से आप देवमय हो जाएंगे। न्यास का मूल अभिप्राय है देवता बनकर देवता की पूजा करना। मंत्र, देवता और साधक में न्यास द्वारा अभेद स्थापित होने की स्थिति बनती है और फलस्वरूप यदि पूजा कार्य में कोई त्रुटि रह जाए तो साधक को इसका दोष नहीं लगेगा। उदाहरणस्वरूप यदि आप राजा की अनुपस्थिति में राजा का दायित्व निभाने को बाध्य हो जाएं तो ऐसी स्थिति में यदि आप अपने मन के अन्दर यह कल्पना करें कि आप अमुक राजा हैं तो कठिनाई के समय आप निष्चित रूप से वास्तविक राजा की तरह ही निर्णय लेने में सक्षम हो सकेंगे और त्रुटि रहने की सम्भावनाएं लगभग समाप्त हो जाती हैं। ध्यान न्यास पूर्ण होने पर मन को सब ओर से हटाना सरल होने लगता है। मन को पूर्णतया एकाग्र स्थिति में लाने के लिए ध्यान का मन्त्र इसलिए सहायक होता है क्योंकि इष्टदेव के रूप की कल्पना पूजा कार्य आरम्भ करने पर ही होने लग जाती है और न्यास पूर्ण होने तक साधक निष्चित रूप से इष्ट देवता के ध्यान में गहराई महसूस करने लगता है। मन्त्र का निरन्तर अभ्यास करने पर उपांषु जप आरम्भ हो जाता है और साधक का मन बिना प्रयास के स्वतः ही अपने इष्ट के साथ तदरूप हो जाता है। इस प्रकार से पूजा करने से धीरे-धीरे मन पर नियन्त्रण होने लगता है क्योंकि संकल्प, विनियोग, न्यास, ध्यान व पूजा उपचारों का प्रपंच आपको एकाग्रता से कार्य करने के लिए बाध्य कर देता है। इन सभी प्रक्रियाओं में ध्यान के इधर उधर हो जाने पर पूरी पूजा का क्रम इधर-उधर हो जाता है इसलिए साधक एकाग्रता बनाए रखने के लिए मजबूर हो जाता है। जब यह मजबूरी आदत बनने लग जाती है तो पूजा कार्य का कुशलता से संपादन करना पूर्णतया सरल होने लगता है। पूजा का वास्तविक उद्देश्य है मन पर काबू पाकर मन को ईश्वरोन्मुख करके उनकी कृपा का पात्र बनना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बगलामुखी शत्रु विनाशक मारण मंत्र

शत्रु विनाशक बगलामुखी मारण मंत्र मनुष्य का जिंदगी में कभी ना कभी, किसी न किसी रूप में शत्रु से पाला पड़ ही जाता है। यह शत्रु प्रत्यक्ष भी हो सकता है और परोक्ष भी। ऐसे शत्रुओं से बचने के लिए विभिन्न साधनों में एक अति महत्वपूर्ण साधना है मां बगलामुखी की साधना। देवी मां के विभिन्न शक्ति रूपों में से मां बगलामुखी आठवीं शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसकी कृपा से विभिन्न कठिनाइयों और शत्रु से निजात पाया जा सकता है। कोई भी शत्रु चाहे वह जितना ही बलवान और ताकतवर हो अथवा छुपा हुआ हो, मां बगलामुखी के सामने उसकी ताकत की एक भी नहीं चल सकती। बगलामुखी शत्रु नाशक मंत्र की सहायता से शत्रु को पल भर में धराशाई किया जा सकता है, यह मंत्र है- ( १)  “ओम् हलीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय बुद्धिम विनाशाय हलीं ओम् स्वाहा।” इस मंत्र साधना के पहले मां बगलामुखी को लकड़ी की एक चौकी पर अपने सामने स्थापित कर धूप दीप से उनकी पूजा-अर्चना करें। तत्पश्चात दिए गए मंत्र का प्रतिदिन एक हजार बार जाप करते हुए दस दिनों तक दस हजार जाप करें। नवरात्रा के दिनों में मंत्र जाप प्रारंभ करें और ...

स्तंभन तंत्र प्रयोग:

स्तंभन तंत्र प्रयोग: स्तंभन क्रिया का सीधा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। बुद्धि को जड़, निष्क्रय एवं हत्प्रभ करके व्यक्ति को विवेक शून्य, वैचारिक रूप से पंगु बनाकर उसके क्रिया-कलाप को रोक देना स्तंभन कर्म की प्रमुख प्रतिक्रिया है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। स्तंभन के कुछ अन्य प्रयोग भी होते हैं। जैसे-जल स्तंभन, अग्नि स्तंभन, वायु स्तंभन, प्रहार स्तंभन, अस्त्र स्तंभन, गति स्तंभन, वाक् स्तंभन और क्रिया स्तंभन आदि। त्रेतायुग के महान् पराक्रमी और अजेय-योद्धा हनुमानजी इन सभी क्रियाओं के ज्ञाता थे। तंत्र शास्त्रियों का मत है कि स्तंभन क्रिया से वायु के प्रचंड वेग को भी स्थिर किया जा सकता है। शत्रु, अग्नि, आंधी व तूफान आदि को इससे निष्क्रिय बनाया जा सकता है। इस क्रिया का कभी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए तथा समाज हितार्थ उपयोग में लेना चाहिए। अग्नि स्तंभन का मंत्र निम्न है। ।। ॐ नमो अग्निरुपाय मम् शरीरे स्तंभन कुरु कुरु स्वाहा ।। इस मंत्र के दस हजार जप करने से सिद्धि होती है तथा एक सौ आठ जप करने से प्रयोग सिद्ध होता है। स्तंभन से संबंधित कुछ प्रयोग निम्नलिखित है: 1....

मसान सिद्धि साधना

  मसान सिद्धि साधना कोई भी अघोरी तांत्रिक साधक मसान सिद्धि साधना कर प्रयोग कर मसान को जागृत किया जा सकता है|मसान जगाकर कोई साधक तांत्रिक शक्तियों को अर्जित कर सकता है और उसकी सहायता से कई चमत्कार कर सकता है, मसान या श्मशान विधि बहुत ही खतरनाक होती है| यहाँ दी गयी मसान सिद्धि साधना के प्रयोग से आप काले जादू और तांत्रिक साधना में दक्ष हो सकते हैं, अगर आपके अन्दर साहस की कमी है या आपका संकल्प कमज़ोर है तो इस मसान सिद्धि साधना को नही करना चाहिए| मसान जगाने की विधि/मंत्र करने के लिए करने के लिए आपको ये वस्तुएं इकठ्ठा करनी होगी – सरसों का तेल, मिट्टी का तेल, लोभान, 1 बोतल शराब, एक इस्त्र की शीशी और कुछ लौंग, अब आप श्मशान में चले जाएँ और वहां पर दिया जला दें| अब लौभान कपूर आदि जला दें, अब दीये के सम्मुख बैठकर इस मन्त्र का 11 बार माला जाप करें  – ओम नमो आठ खाट की लाकड़ी, मुंज बनी का कावा, मुवा मुर्दा बोले, न बोले तो महावीर की आन, शब्द सांचा, पिंड कांचा, पिंड कांचा, फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा|| आप अपने आस पास इस्त्र और शराब छिड़क दें, अगर इस दौरान आपको ...